विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2020

चीन के अतिक्रमण की बात कबूलने वाला दस्तावेज़ रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया

रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया है जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ी हैं. डॉक्यूमेंट में मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि मई महीने से चीन लगातार LACपर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी पैंगोंग त्सो गोगरा हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्रों में.

चीन के अतिक्रमण की बात कबूलने वाला दस्तावेज़ रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया
लद्दाख के कई इलाकों में चीनी घुसपैठ को लेकर मंत्रालय ने जारी किया डॉक्यूमेंट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं. साइट पर अपलोड किए गए इस डॉक्यूमेंट में मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि मई महीने से चीन लगातार LAC (Line of Actual Control) पर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी पैंगोंग त्सो गोगरा हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्रों में. डॉक्यूमेंट के मुताबिक, चीन ने 17 से 18 मई के बीच लद्दाख में कुंगरांग नाला, गोगरा और पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर अतिक्रमण किया है. इसमें कहा गया है कि 5 मई के बाद से चीन का यह आक्रामक रूप LAC पर नजर आ रहा है. 5 और 6 मई को ही पैंगोंग त्सो भारत और चीन की सेना के बीच में झड़प हुई थी. हालांकि अभी-अभी मिली ख़बर के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने इस दस्तावेज़ को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है.

चीन ने उल्टा भारत से पीछे हटने को कहा है

बता दें कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बीच दोनों देश मामले को सुलझाने के लिए सैन्य वार्ताएं कर रहे हैं. इसके तहत भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच बीते रविवार को 5वें दौर की बातचीत हुई थी, जो बेनतीजा रही है. ऊपर से चीन ने उल्टा भारत को भारतीय जमीन से पीछे हटने को कहा है. जानकारी है कि अब चीन ने उल्टा भारत से पैंगोंग त्सो से पीछे हटने को कहा है. चीन के इस प्रस्ताव को भारत ने ठुकरा दिया है. चीन ने भारत से फिंगर 4 से भी पीछे हटने को कहा है, जबकि भारत फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग किया करता था और भारत फिंगर 8 को LAC मानता है.

फिंगर 4 LAC के इस पार भारत के नियंत्रण वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन मई महीने से चीनी सेना फिंगर 4 पर आ चुकी थी बाद में बातचीत के बाद चीनी सेना फिंगर 5 पर चली गई. भारतीय सेना को अब भी चीनी सेना फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने के लिए आगे नहीं बढ़ने दे रही है.

बता दें कि चीन के अनुरोध पर रविवार को यह बैठक चीनी सेना के अंदर स्थित मोल्डो में हुई थी, जो 10 घंटे लंबी थी. इस मीटिंग के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को डिटेल्स दी गईं. उनकी अध्यक्षता वाले चीन स्टडी ग्रुप ने चीन के प्रस्ताव का अध्ययन किया, जिसके बाद सेना ने हॉटलाइन के जरिए चीन को बता दिया कि उसका प्रस्ताव भारत को मंजूर नहीं है. 

Video: भारत-चीन के बीच पांचवें दौर की लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Intrusions In Ladakh, MoD Document On Chinese Aggression, Chinese Aggression On Ladaka LAC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com