विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने क्यों रोका सेना का ट्रक? जानें क्या है पूरा मामला

ट्रक कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम से बीबीडी बाग के पास ब्रेबोर्न रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय जा रहा था.

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने क्यों रोका सेना का ट्रक? जानें क्या है पूरा मामला
  • कोलकाता पुलिस ने सेना के एक ट्रक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में राइटर्स बिल्डिंग के सामने रोका था.
  • ट्रक चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया.
  • सेना ने पुलिस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था.
कोलकाता:

सेना की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासी श्रमिकों पर अत्याचार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के मंच को गिराने के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में सेना के एक ट्रक को रोक लिया. ट्रक चला रहे जवान के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे राइटर्स बिल्डिंग के सामने हुई. 

हो सकता था बड़ा हादसा? 

उन्होंने कहा,  'वाहन इतनी तेज रफ्तार से चल रहा था कि मोड़ लेते समय एक बड़ा हादसा हो सकता था. कोलकाता पुलिस के कमिश्‍नर मनोज वर्मा का वाहन ट्रक के पीछे चल रहा था.' कोलकाता पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी में वीडियो में यातायात अधिकारियों की ओर से ट्रक को रोके जाने से लेकर तक की घटनाओं को दर्शाया गया है. वीडियो में सेना का वाहन बीबीडी बाग नॉर्थ रोड के बाएं किनारे पर राइटर्स बिल्डिंग ट्रैफिक सिग्नल पर धीमा होता हुआ दिखाई देता है. यहां से उसने अचानक दक्षिण की ओर दाहिनी ओर मुड़ने का प्रयास किया. 

कोलकाता पुलिस का आरोप है कि सेना का ट्रक खतरनाक तरीके से चल रहा था.

कोलकाता पुलिस का आरोप है कि सेना का ट्रक खतरनाक तरीके से चल रहा था.

वीडियो के अनुसार, ट्रक वर्मा की कार से टकराने से बाल-बाल बच गया और यह दुर्घटना से बचने के लिए सिग्नल पर दाहिनी ओर से तेजी से आगे निकल गया. वर्मा का वाहन सेना के ट्रक के पीछे चल रहा था. व्यस्त चौराहे पर यातायात का प्रबंधन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने ट्रक को तेजी से जाते हुए देखा और उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसे रोक दिया. चौराहे पर लगे यातायात संकेतों में वाहनों को सड़क के बाएं किनारे से दाहिनी ओर मुड़ने से मना किया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

सेना ने किया इनकार 

सेना के अधिकारियों के अनुसार, ट्रक कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम से बीबीडी बाग के पास ब्रेबोर्न रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि सेना के दो जवानों को ले जा रहे ट्रक को बाद में हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने ले जाया गया. उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फोर्ट विलियम के अधिकारी भी घटना के बारे में पुलिस से बात करने के लिए पुलिस थाने पहुंच गए हैं. सेना के अधिकारियों ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने वाहन को राइटर्स बिल्डिंग के पास मोड़ते समय रोका था. उन्होंने कहा कि यातायात के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ममता बनर्जी ने लगाया आरोप 

मंगलवार को हुई इस घटना से के स्थल से कुछ ही दूरी पर सेना के अधिकारियों ने मध्य कोलकाता के मायो रोड पर गांधी प्रतिमा के पास बनाए गए तृणमूल कांग्रेस के मंच को सोमवार को इस आधार पर तोड़ना शुरू कर दिया था कि पार्टी ने कार्यक्रम की अनुमति की अवधि पार कर ली थी. मायो रोड रक्षा बलों के स्वामित्व और प्रशासन वाला क्षेत्र है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने भाजपा पर तृणमूल के खिलाफ ‘बदले की राजनीति' के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए 'भारतीय सेना का दुरुपयोग' करने का आरोप लगाया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, Kolkata News In Hindi, Indian Army Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com