कोलकाता पुलिस ने सेना के एक ट्रक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में राइटर्स बिल्डिंग के सामने रोका था. ट्रक चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया. सेना ने पुलिस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था.