विज्ञापन

गुवाहाटी में चाकू से हमला, 4 घायल; एक की हालत गंभीर

असम के गुवाहाटी शहर के फतासिल अंबारी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से चार लोगों पर हमला कर दिया.

गुवाहाटी में चाकू से हमला, 4 घायल; एक की हालत गंभीर
  • असम के गुवाहाटी के फतासिल अंबारी इलाके में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से कई लोगों पर हमला किया.
  • इस हमले में चार लोग घायल हुए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी मैदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया.

असम के गुवाहाटी के फतासिल अंबारी इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से कई लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अचानक लोगों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान मैदुल इस्लाम के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हमले के मकसद के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें : 100% एथेनॉल वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, पूछा- इतनी सप्लाई कहां से आएगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com