केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDTV को खास इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में 5 साल के लिए काम होता था, लेकिन मोदी सरकार में 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य रखा गया है. इस इंटरव्यू में रिजिजू ने राहुल गांधी को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल हमेशा देशविरोधी बातें करते हैं.
'देश में कोई आर्थिक इमरजेंसी नहीं है'
जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी देश में आर्थिक इमरजेंसी की बात कर रहे हैं. तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 'कोई आर्थिक इमरजेंसी नहीं है. देश में एक बार ही इमरजेंसी लगी थी, वह कांग्रेस ने लगाई थी.'
#NDTVExclusive | 'राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम की बातों पर मत जाइए, जनता PM मोदी पर भरोसा करती है'
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2026
NDTV से #EXCLUSIVE बातचीत में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू#KirenRijiju | #BJP | @vikasbha | @KirenRijiju pic.twitter.com/Lyu7V6Adnq
उन्होंने कहा कि 'विपक्ष के नेता चुनाव जीत नहीं सकते तो देश के लोगों को बरगलाते हैं. राहुल गांधी देश में ऐसी बातें करते हैं जिससे देश को नुकसान हो, कभी अंडमान में जाकर कहते हैं कि ये स्ट्रेटजिक प्वाइंट नहीं बनाना चाहिए. उनका मकसद देश को कमजोर करना है. वे हमेशा देश की जानता को गुमराह करते हैं.'
यह भी पढ़ेंः 'कॉकरोच जनता पार्टी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ा तो पुलिस एक्शन लेगी', NDTV से खास बातचीत में बोले किरेन रिजिजू
क्या आप राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते हैं?
इस सवाल के जवाब में रिजिजू ने कहा, 'राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्या? वह देश के ऐसे नेता हैं, जो सिर्फ देश के विरोध में बात करते हैं.'
#NDTVExclusive | 'राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है'
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2026
NDTV से #EXCLUSIVE बातचीत में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू#KirenRijiju | #BJP | @vikasbha | @KirenRijiju pic.twitter.com/Fa6NQAz0W4
राहुल गांधी को देश विरोधी का टैग देने के सवाल पर रिजिजू ने कहा, 'क्योंकि राहुल गांधी हमेशा देश विरोधी बातें ही करते हैं, जब वह जॉर्ज सोरोस के साथ बैठते हैं तो उनको क्या कहा जाए? जब वह विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं तो उनको क्या कहा जाए? राहुल गांधी सिर्फ देश के खिलाफ काम करते हैं.'
यह भी पढ़ेंः 'CBSE पोर्टल पर देश विरोधी ताकतें साइबर अटैक कर रही थी...', NDTV से बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं