विज्ञापन

'मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका है, ऐसा पहली बार देखा है...', किरेन रिजिजू किस बात पर झल्लाकर ऐसा कहने लगे?

किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर संसद में बहस से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष हिस्सा लेने से बच रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

'मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका है, ऐसा पहली बार देखा है...', किरेन रिजिजू किस बात पर झल्लाकर ऐसा कहने लगे?
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बहस नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निराशा जाहिर की है.
PTI
  • किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार संसद में बहस चाहती है लेकिन विपक्ष भाग रहा है.
  • उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी में आमतौर पर विपक्ष चर्चा की मांग करता है और सरकार जवाब देती है.
  • रिजिजू ने कहा कि सरकार बार-बार चर्चा के लिए तैयार होने की बात कह रही है, जबकि विपक्ष सुनने से मना कर रहा है.
नई दिल्ली:

मॉनसून सत्र के दौरान संसद में बहस को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह ऐसा पहली बार देख रहे हैं कि संसद में सरकार बहस चाहती है लेकिन विपक्ष इससे भाग रहा है.  किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं पूरी तरह से फ्रस्ट्रेट हूं. अपनी जिंदगी में पहली बार, मैं ऐसा सिनेरियो देख रहा हूं जहां सरकार पार्लियामेंट में डिस्कशन चाहती है, फिर भी अपोजिशन इससे भाग रहा है. इसकी कल्पना करना मुश्किल है, क्योंकि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी में, अपोजिशन ही डिस्कशन की मांग करता है जबकि सरकार जवाब देती है."

ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा, "लेकिन, यहां सरकार खुद कह रही है, हम डिस्कशन करेंगे और जवाब देंगे, लेकिन अपोजिशन सुनने से मना कर रहा है. क्या आप ऐसी सिचुएशन की कल्पना कर सकते हैं? यह डेमोक्रेसी के लिए अच्छा नहीं है. हमने बार-बार इस मामले पर डिस्कशन करने की अपनी इच्छा जताई है, फिर भी वे मानने को तैयार नहीं हैं." 

किरेन रिजिजू ने कहा, "नतीजतन, होम मिनिस्टर को एक और लेटर लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा, होम मिनिस्टर ने लोकसभा स्पीकर को लिखा, जिसमें दोहराया कि हम एक ओपन, एक्सटेंसिव और डिटेल्ड डिस्कशन के लिए तैयार हैं और उनसे अपोजिशन लीडर्स को इसके लिए राजी करने के लिए कहा. क्या आपने कभी ऐसा सुना है?"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार खुद स्पीकर से अपोजिशन को डिस्कशन में हिस्सा लेने के लिए मनाने की जोरदार रिक्वेस्ट कर रही है. आज भी, हमने बार-बार अपोजिशन से तुरंत डिस्कशन शुरू करने की रिक्वेस्ट की लेकिन उनमें बस हिम्मत नहीं है. यह देश के लिए अच्छा नहीं है."

यह भी पढ़ें: दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा... अमित शाह ने कहा, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, हंगामे पर तुला विपक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiren Rijiiju, Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com