केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Union Minister Kiran Rijiju) ने चीन के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की यह नीति थी कि चीन बॉर्डर पर कुछ डेवलपमेंट न किया जाये , सीमा सुरक्षा को लेकर नकारात्मक सोच चीन की थी. सीमाओं को सुरक्षित करना कांग्रेस नहीं चाहती थी. इसलिए चीन हमारे देश पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करता रहा था. आज बॉर्डर पर चीन के साथ तनाव है क्योंकि हम सीमाओं पर निर्माण कर विकास कर रहे हैं. मोदी जी ने सीमाओं की रखवाली शुरू कर दी है.
चीन आक्रमण करके हमारे जमीन में न आ सके, इसलिए हम काम कर रहे हैं. मोदीजी ने बॉर्डर पर काम शुरू कर दिया है, जिससे चीन बौखलाया हुआ है. कांग्रेस ने 1962 में ही सरेंडर कर दिया था. मोदीजी के आने के बाद बॉर्डर पर कंस्ट्रक्शन शुरू हो चुका है. हम अब इतने सक्षम है की खुद की और अपने लोगों की अच्छी तरीके से सुरक्षा कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के विवरण का खुलासा नहीं किया है. तत्कालीन रक्षा मंत्री ए.के. एंथोनी जी ने खुले तौर पर और ईमानदारी से कांग्रेस सरकार की हमारे सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास न करने की नीति को स्वीकार किया था. जिससे हमारे अपने सीमावर्ती लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.
Congress Party hasn't yet disclosed detail contents of the MoU between Congress Party & Communist Party of China. But then Defence Minister A.K. Anthony ji openly and honestly admitted Congress Govt's Policy of not developing borders and thereby depriving our own border people. pic.twitter.com/11URElUses
— Kiren Rijiju (मोदी का परिवार) (@KirenRijiju) May 4, 2024
कांग्रेस ने हमेशा आंतकियों का पक्ष लिया: मंत्री
कांग्रेस नेताविजय वडेट्टीवार के हेमंत करकरे की मौत को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पांच साल सरकार में था, मुझे पता है कि कांग्रेस कैसे काम करती है, कांग्रेस ने हमेशा आतंकवादियों का समर्थन किया है, वे मुद्दे को भटकाना चाहते हैं, वे शहरी नक्सलियों का भी समर्थन करते हैं. उज्जवल निकम राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं, कांग्रेस का आतंकवादियों के प्रति हमेशा नरम रुख रहा है. इससे कांग्रेस पार्टी का कैरेक्टर दिखता है. पार्टी ने आज तक सिर्फ एंटी नेशनल कामों को ही समर्थन दिया है. कांग्रेस ने हमेशा से टेररिस्ट को समर्थन दिया है.
राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो न जाने क्या कहते हैं.राहुल गांधी कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं.आधे साल वो छुट्टियों में व्यस्त है, हम उन्हें सीरियसली नहीं लेते. राहुल गांधी को क्या बोलना है यह उन्हें कोई चिट्ठी पर लिखकर देता है जो वह आकर सिर्फ बड़बड़ा जाते हैं.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं