कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट (NH-21) हिमाचल प्रदेश को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने जा रही है. पांच चरणों का ये हाईवे पूरी तरह चालू होने पर कीरतपुर से मनाली का समय 7 से 8 घंटे की जगह 3.5 से 4 घंटे रह जाएगा. दिल्ली से मनाली की यात्रा 14 घंटे की जगह 10 घंटे का रह जाएगा.पहाड़, सुरंग,पुलों के कारण बजट 6000 करोड़ से 7000 करोड़ रुपये हो गया है. कीरतपुर-मनाली फोरलेन को नया अलाइनमेंट देकर और बाईपास के कारण दूरी 237 से 47 किमी घटाकर 190 किमी कर दिया गया है. इससे बिलासपुर, मंडी, कुल्लू-मनाली, लेह-लद्दाख, लाहुलस्पीति तक जाने वाले पर्यटकों को फायदा होगा. NHAI इस रूट पर 10 नई सुरंगें बना रहा है.
कीरतपुर-मनाली फोरलेन रूट क्या है
इस रूट पर पहले फेज में 14 सुरंगें थीं लेकिन भूस्खलन और जोखिम को देखते हुए पूरे प्रोजेक्ट में 28 से 29 सुरंग बनाई जा रही हैं. गरामोड़ यानी कैंचीमोड़ के पास 1800 मीटर लंबी सुरंग, पंडोह-टकोली सेक्शन में 2.8 किमी लंबी सुरंग और दयोड़-हणोगी टनल शामिल हैं. हिमाचल जिले में बॉक्स टनल भी बनेगी. मंडी जिले के थलौट इलाके में 220 करोड़ के खर्च से 500 मीटर लंबी पहली बॉक्स सुरंग बन रही है. इस पूरे नेशनल हाईवे पर सतलुज और ब्यास जैसी नदियों पर 37 से ज्यादा पुल बनाए गए हैं. मंडी जिले के नौ मील के करीब डबल खंभों वाला ब्रिज भी बनाया जा रहा है.
सतलुज-ब्यास पर 37 से ज्यादा पुल
1. कीरतपुर से नेरचौक: 84.32 किमी: बिलासपुर से चौड़ी सड़क और 5 सुरंगें चालू
2.नेरचौक से पंडोह: 26.3 किमी: मंडी बाईपास, मंडी शहर में भारी ट्रैफिक जाम खत्म होगा
3.पंडोह से टकोली: 17.4 किमी: ब्यास नदी और खड़ी पहाड़ियों के बीच बना रूट
4.टकोली से कुल्लू: 28.7 किमी: कुल्लू घाटी में चौड़ा मार्ग
5.कुल्लू से मनाली: 37.4 किमी: पर्यटकों के मनाली के एंट्री प्वाइंट तक पहुंच
NHAI की स्पीड लिमिट तय
पहाड़ी इलाके में जोखिम को देखते हुए NHAI ने इस फोरलेन पर 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड लिमिट रखी है.ओवरस्पीडिंग की निगरानी के लिए हाईवे पर हर 500 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे के साथ स्पीडोमीटर लगे हैं.
𝗔𝗰𝗰𝗲𝗹𝗲𝗿𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗣𝗿𝗼𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀, 𝗦𝗵𝗮𝗽𝗶𝗻𝗴 𝗮 𝗣𝗿𝗼𝘀𝗽𝗲𝗿𝗼𝘂𝘀 𝗛𝗶𝗺𝗮𝗰𝗵𝗮𝗹 𝗣𝗿𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵! 𝗖𝗵𝗮𝗶𝗿𝗲𝗱 𝗮 𝗰𝗼𝗺𝗽𝗿𝗲𝗵𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲 𝗿𝗲𝘃𝗶𝗲𝘄 𝗺𝗲𝗲𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗼𝗻 𝗸𝗲𝘆 𝗱𝗲𝘃𝗲𝗹𝗼𝗽𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗽𝗿𝗼𝗷𝗲𝗰𝘁𝘀 𝗮𝗰𝗿𝗼𝘀𝘀 𝗛𝗶𝗺𝗮𝗰𝗵𝗮𝗹 𝗣𝗿𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵, covering national highways, railways, and roads under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojna; with a focus on strengthening infrastructure, enhancing connectivity and unlocking the State's economic potential. Under the leadership of Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji, the Central Government remains steadfast in its commitment to Himachal Pradesh's progress. Reviewed the progress of major National Highway corridors like Kiratpur-Nerchowk-Manali, Mataur- Shimla, Pinjore-Baddi-Nalagarh, Pathankot-Mandi and Parwanoo-Shimla-Dhalli. Emphasised 𝘁𝗶𝗺𝗲-𝗯𝗼𝘂𝗻𝗱 𝗲𝘅𝗲𝗰𝘂𝘁𝗶𝗼𝗻, 𝗾𝘂𝗮𝗹𝗶𝘁𝘆 𝗮𝗻𝗱 𝗲𝗳𝗳𝗲𝗰𝘁𝗶𝘃𝗲 𝗺𝗼𝗻𝗶𝘁𝗼𝗿𝗶𝗻𝗴, alongside seamless interdepartmental coordination to ensure tangible benefits for the people. Our resolve is to extend the momentum of development to every corner of Himachal Pradesh, including its remote and border areas, creating greater opportunities for employment, investment and lasting prosperity.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 9, 2026
लाहौल-स्पीति तक हाईस्पीड रूट
सुंदरनगर, बिलासपुर और मंडी शहर के बाईपास के जरिये जोखिम वाले तीखे मोड़,संकरे पुल और भूस्खलन के क्षेत्रों में सुरक्षित यात्रा होगी. सालाना करीब 1000 करोड़ का फ्यूल बचाएगा.
मनाली, लेह-लद्दाख और लाहौल-स्पीति जाने वाले पर्यटकों को हाईस्पीड रूट मिलेगा. बनाला या बिंद्रवनी में लैंडस्लाइड के दौरान NHAI द्वारा मलबा हटाने के लिए अस्थायी तौर पर रूट चेज किया जाता है और कुल्लू-मनाली पुलिस प्रशासन ट्रैफिक चैलचौक-पंडोह जैसे दूसरे रूट से गुजरने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करती है, लेकिन अब ऐसी संभावना कम होगी.
ये भी पढ़ें - 1 घंटे में मंडी से कुल्लू, हिमाचल में कल से खुलेंगी दो टनल, मनाली, रोहतांग, लेह-लद्दाख तक का सफर आसान
कुल्लू-मनाली से लेह-लद्दाख
कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में 10 नई सुरंग बनाए जाने की तैयारी है.ऐसी टनल का निर्माण NHAI विशेषज्ञों की देखरेख में होगा. कीरतपुर से नागचला के बीच 4 और नौ मील क्षेत्र में चार सुरंगें बन रही हैं. इन सुरंगों की लंबाई एक से दो किमी लंबी हैं.पंडोह बाईपास पर दो टनल बनेंगी.इससे कीरतपुर से कुल्लू के डोहलू नाला तक रूट फोरलेन बन जाएगा.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हिमाचल में ऐसे हाईवे की प्रगति की समीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें - हनीमून के लिए कहां जाएं? बर्फ से बीच तक ये 5 रोमांटिक जगहें कपल्स की पहली पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं