हनीमून प्लान कर रहे कपल्स के लिए भारत में बीच से लेकर बर्फीली वादियों तक कई खूबसूरत विकल्प मौजूद हैं. अंडमान में समुद्र और वॉटर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है, जबकि कश्मीर बर्फीले नजारों और शिकारा राइड के लिए खास है. उदयपुर झीलों, महलों और शांत माहौल के कारण रोमांटिक ट्रिप के लिए अच्छा विकल्प है. वहीं गोवा बीच, सनसेट और मस्ती भरे माहौल के लिए पसंद किया जाता है. अगर बर्फ के बीच हनीमून मनाना है तो मनाली जा सकते हैं. दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए होटल और यात्रा की बुकिंग पहले करना बेहतर रहेगा.
बीच लवर्स के लिए खास अंडमान

अगर आपको समुद्र, साफ पानी और शांत बीच पसंद हैं तो अंडमान अच्छा विकल्प हो सकता है. कपल्स यहां बीच पर समय बिताने के साथ स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, बाकी विकल्पों की तुलना में यहां का बजट थोड़ा ज्यादा हो सकता है. दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दूरी करीब 2,500 किलोमीटर है. यहां पहुंचने का सबसे आसान और तेज तरीका हवाई यात्रा है. दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर के लिए फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं. कुछ उड़ानें सीधे होती हैं, जबकि कुछ में कोलकाता, चेन्नई या बेंगलुरु जैसे शहरों में ठहराव हो सकता है. अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो दिल्ली से पहले ट्रेन के जरिए कोलकाता, चेन्नई या विशाखापत्तनम पहुंच सकते हैं. इसके बाद वहां से फ्लाइट या समुद्री जहाज के जरिए अंडमान पहुंचा जा सकता है. समुद्री जहाज से यात्रा में करीब तीन दिन लग सकते हैं, इसलिए समय और बजट के हिसाब से रूट चुननाा बेहतर रहेगा.
कश्मीर में मिलेगा बर्फीली वादियों का रोमांस

दिसंबर में कश्मीर का मौसम काफी ठंडा रहता है और कई इलाकों में बर्फबारी के नजारे देखने को मिल सकते हैं. श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम हनीमून के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं. कपल्स शिकारा राइड, पहााड़ों के नजारे और बर्फ से जुड़ी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- प्लास्टिक के मग्गे पर जम गई सफेद परत? इन 3 तरीकों से करें साफ, आ जाएगी नई जैसी चमक
उदयपुर की झीलों के बीच मिलेगा शाही अंदाज

हनीमून में अगर आप खूबसूरत मौसम के साथ थोड़ा शाही अनुभव चाहते हैं तो उदयपुर जा सकते हैं. यहां झीलों में बोट राइड, ऐतिहासिक महलों की सैर और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा कपल्स को पसंद आ सकता है. शहर का शांत माहौल भी इसे खास बनााता है.
गोवा में समुद्र किनारे बिताए रोमांटिक पल

दिसंबर में गोवा घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. कपल्स यहां बीच पर घूमने, सनसेट देखने और साथ में डिनर का आनंद ले सकते हैं. अगर आपका हनीमून बीच, मस्ती और नाइटलाइफ के सााथ बिताने का प्लान है तो गोवा विकल्प हो सकता है.
मनाली में बर्फ के बीच हनीमून

बर्फीले पहाड़ों के बीच हनीमून मनाने की इच्छा है तो मनाली को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. दिसंबर में यहां ठंड के साथ कई जगहों पर बर्फ देखने का मौका मिल सकताा है. पहाड़, कैफे और शांत माहौल कपल्स को पसंद आ सकता है.
बुकिंग से पहले रखें ध्यान
क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास इन जगहों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है. ऐसे में फ्लाइट, ट्रेन, होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की बुकिंग पहले कर लेना बेहतर रहेगा. साथ ही मौसम और यात्रा संबंधी स्थानीय अपडेट देखकर ही प्लान बनाएं. बजट और पसंद के हिसाब से डेस्टिनेशन चुनना हनीमून को ज्यादा आरामदायक बना सकता है.
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips : नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल को फेंके नहीं, घर पर यूं निकाले तेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं