विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2023

बब्बर खालसा के आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल का एक्शन, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

करणवीर सिंह बब्बर खालसा के सीनियर आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का राइट बताया जाता है. वाधवा सिंह और रिंदा भी भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छुपे हुए हैं.

बब्बर खालसा के आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल का एक्शन, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी के खिलाफ इंटरपोल (Interpol) ने रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है. बब्बर खालसा के आतंकी करणवीर सिंह (Khalsa Terrorists Karanveer Singh) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के कपूरथला का रहने वाला करणवीर सिंह फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद है.

करणवीर सिंह बब्बर खालसा के सीनियर आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का राइट बताया जाता है. वाधवा सिंह और रिंदा भी भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छुपे हुए हैं. दोनों पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं. करणवीर पर हत्या, एक्सप्लोसिव एक्ट, टेरर फंडिंग, आतंकी साजिश, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.

इंटरपोल ने करणवीर सिंह बब्बर खालसा के लिए जारी रेड कॉर्नर नोटिस में कुछ डिटेल शेयर किए हैं. नोटिस के मुताबिक, उसकी उम्र 38 साल बताई गई है. कद 1.77 मीटर, बालों और आंखों का रंग काला बताया गया है. नोटिस में ये भी बताया गया है कि करणवीर सिंह बब्बर खालसा पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बात कर सकता है.

बब्बर खालसा सिख स्वतंत्र राज्य की मांग करता है और भारत इसे आतंकी संगठन मानता है. इसके अलावा अमेरिका, कनाडा जैसे देशों ने भी इस पर प्रतिबंध लगा रखा है. यहां तक कि अमेरिका ने भी इस संगठन को दुनिया के लिए खतरा बताया था. अमेरिका का कहना था कि यह संगठन देश को तोड़ने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khalistani Babbar Khalsa, Karanveer Singh Pannu, Red Corner Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com