विज्ञापन

सिया ने 4 दिन पहले भी लोहगढ़ किले से केतन को दिया था धक्का, झाड़ी पकड़कर बची थी जान, बोली- 'वहां सांप था'

पुणे मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. केतन के पिता ने कहा है कि उसकी मंगेतर सिया ने 4 दिन पहले भी किले से धक्का देकर हत्या की करने की साजिश रची थी.

सिया ने 4 दिन पहले भी लोहगढ़ किले से केतन को दिया था धक्का, झाड़ी पकड़कर बची थी जान, बोली- 'वहां सांप था'
केतन अग्रवाल के पिता ने किया बड़ा खुलासा
  • केतन अग्रवाल की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल शामिल थी
  • सिया ने 14 जून को भी केतन को खाई में गिराने की कोशिश की थी, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया था
  • हत्या से पहले सिया ने सांप के आने का झूठा बहाना बनाकर केतन को गुमराह करने की कोशिश की थी

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. केतन के पिता ने बताया कि यह हत्या एक खौफनाक और सोची-समझी साजिश थी. 18 मई को खाई में धक्का देकर मारने से चार दिन पहले यानी 14 जून को भी सिया ने केतन की जान लेने का पूरा बंदोबस्त कर लिया था. सिया ने केतन को तब भी धक्का देकर खाई में गिराने की कोशिश की. हालांकि तब केतन ने झाड़ी पकड़कर अपनी जान बचाई थी. राज खुलने के डर से सिया ने 'सांप-सांप' का शोर मचाया. केतन अपनी मंगेतर की साजिश को भांप नहीं सका और इसी का फायदा उठाकर ठीक चार दिन बाद सिया ने उसकी हत्या कर दी.

'सिया ने पहले भी हत्या की नाकाम कोशिश की'

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि सिया गोयल ने 14 जून को भी केतन को मारने की कोशिश की थी. 14 जून को सिया और केतन अकेले किले पर गए थे. इस दौरान सिया ने केतन को धक्का दिया था. धक्के के बाद केतन ने झाड़ी पकड़ी और बच गया.  जब सहमे हुए केतन ने सिया से इस जानलेवा धक्के की वजह पूछी, तो शातिर मंगेतर ने चेहरे पर मासूमियत का मुखौटा ओढ़कर 'वहां सांप था' का झूठा बहाना बना दिया.

उन्होंने बताया कि सिया के धक्का देने के बाद केतन पीछे की ओर खिसका, पीछे उसके हाथ में एक झाड़ी आ गई. उस झाड़ी को पकड़कर वो बच गया. जैसे ही वो बचा, उसे होश आने लगा, यह समझ आने लगा कि मुझे धक्का मारा गया है और मैं बच गया हूं. तो सिया ने तुरंत शोर मचाया कि सांप आ गया, सांप आ गया और जाकर उसे गले लगा लिया. केतन को भी लगा कि सच में सांप आया था, इसलिए सिया ने उसे धक्का दिया और वो बच गया.

केतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि सिया गोयल केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने और चेतन के रिश्ते में बाधा मानती थी. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि साजिश के तहत सिया घूमने के बहाने केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई. बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया और दोनों ने मिलकर कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

( फोटो में बायीं तरफ मंगेतर और सिया वहीं दायीं तरफ प्रेमी है....) 

संदेह के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने और सिया ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस ने बताया कि चेतन से मिली जानकारी के आधार पर सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें; क्रूरता की कार्बन कॉपी: जब 'सोनम' की खूनी स्क्रिप्ट को पुणे की 'सिया' ने दोहराया, खाई की गहराइयों में दफन हुईं दो शादियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Murder Case, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Ketan Aggarwals Murder, Ketan Aggarwals Murder Inside Story, Ketan Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com