विज्ञापन

केरलम मॉब ल‍िंच‍िंग: मह‍िला के घर में ब‍िना कपड़ों के घुसा शख्‍स, लोगों खंभे से बांधकर पीटा

केरलम के पतनमतिट्टा जिले के रान्नी में 58 वर्षीय व्यक्ति को भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया. व्यक्ति पर एक महिला के घर में नग्न अवस्था में घुसने और बेडरूम में झांकने का आरोप था. पुलिस ने महिला की शिकायत पर पीड़ित के खिलाफ और पीड़ित पर हमला करने के आरोप में 5 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है.

केरलम मॉब ल‍िंच‍िंग: मह‍िला के घर में ब‍िना कपड़ों के घुसा शख्‍स, लोगों खंभे से बांधकर पीटा

केरलम के पतनमतिट्टा जिले से मॉब लिंचिंग और मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के रान्नी इलाके में आने वाले करिनकुट्टी में 7 जून को एक 58 वर्षीय व्यक्ति को स्थानीय लोगों की भीड़ ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया. भीड़ का आरोप था कि वह शख्स नग्न अवस्था में एक घर में घुसा था और बेडरूम की खिड़की से अंदर झांक रहा था. (अश्विन नंदकुमार की र‍िपोर्ट)

केरलम में मॉब ल‍िंच‍िंग के श‍िकार पीड़ित की पहचान उन्नाकावू निवासी वर्गीस मैथ्यू के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए रस्सी से बांध दिया और लात-घूसों तथा लाठियों से उसकी जमकर पिटाई की.

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. पहली कार्रवाई स्थानीय महिला की शिकायत पर की गई है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि वर्गीस पूरी तरह नग्न होकर उसके घर में घुसा और खिड़की से बेडरूम में झांक रहा था. रान्नी पुलिस ने वर्गीस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दूसरी कार्रवाई पुलिस ने मारपीट करने वाली भीड़ के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए की है. पुलिस ने वर्गीस को लाठी-डंडों और हाथों से पीटने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एम.के. शशि, रोजी एम. राजू, जिष्णु पी. मोहन, एम.एस. महेश और टी.वी. रेजिन के रूप में हुई है. इन सभी पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता

फिलहाल घायल वर्गीस मैथ्यू का इलाज कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार, वर्गीस ने जांचकर्ताओं को बताया है कि वह अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्गीस पहले भी कई बार इलाके में नग्न घूमने और घरों में झांकने जैसी हरकतों में शामिल रहा है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.  

ये भी पढ़ें- केरल में निपाह वायरस का मामला आया सामने, 43 साल के शख्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keralam, Keralam News, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com