केरलम के भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन 18 मई तो पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस ने सतीशन को सीएम पद के चुना है. गुरुवार को सतीशन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनका शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम में 18 मई को सुबह 10 बजे होगा. इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे.
सेंट्रल स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण
सतीशन ने बताया कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित करेगा. पार्टी नेताओं के अनुसार, यह समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. सतीशन ने बताया कि अन्य मंत्रियों के चयन पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा और इस संबंध में चर्चा शुक्रवार से शुरू होगी. सतीशन ने यह भी बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी समय लेकर मुलाकात करेंगे.

पूर्व CM विजयन से सतीशन करेंगे मुलाकात

कांग्रेस विधायक दल द्वारा सर्वसम्मति से सतीशन को अपना नेता चुने जाने और यूडीएफ सहयोगियों द्वारा अपना समर्थन दिए जाने के तुरंत बाद मनोनीत मुख्यमंत्री ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन पत्र सौंपे. इस गठबंधन ने 140 सदस्यों वाले सदन में 102 सीटों की शानदार जीत के साथ विधानसभा चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इसके बाद राज्यपाल ने सतीशन को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, जिससे सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले की अंतिम संवैधानिक बाधा भी प्रभावी रूप से दूर हो गई.
विधानसभा का सत्र 21 मई को बुलाए जाने की उम्मीद है, जब सभी नवनिर्वाचित विधायक भी शपथ लेंगे.
यह भी पढ़ें: केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं