कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन को चुना है. केरल के कांग्रेस विधायकों ने सात मई को कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाम का चयन करने के लिए पार्टी हाईकमान को अधिकृत किया था. पार्टी के नेताओं ने सतीशन के नाम का ऐलान दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. यह खबर आने के बाद सतीशन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहे केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला को अपना वरिष्ठ नेता बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह जीत दिलाने में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का योगदान बहुत बड़ा है.
कांग्रेस विधायक दल का नेता के लिए अपना नाम चुने जाने के बाद सतीशन ने कहा,''मैं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं. हमारे विधायक दल ने एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल जी, प्रियंका जी और तमाम दूसरे नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया, इसके बाद यह फैसला लिया गया है.''
#WATCH | Thiruvananthapuram: On KC Venugopal and Ramesh Chennithala, VD Satheesan, after being named Keralam CM, says, "Both are my leaders and my seniors. I'm junior to them. They have helped a lot with this wonderful victory. As a General Secretary Organisation, he helped a lot… pic.twitter.com/s4ni63RlL0
— ANI (@ANI) May 14, 2026
वेणुगोपाल और चेन्निथला पर क्या बोले सतीशन
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले को केरल के लोगों को समर्पित किया. हमने लोगों को कई तरह का वादा किया है. हमें बदलाव लाना होगा. हमें एक नए युग की शुरुआत करनी होगी. उन्होंने कहा कि मैंने केरल के लोगों को एक नया केरल देने का वादा किया है. हम राजनीतिक कार्यों की परिभाषा बदलने जा रहे हैं. सतीसन ने उम्मीद जताई कि राजनीतिक काम में आने वाला यह बदलाव लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाएगा. उन्होंने कहा कि हम हाशिए पर पड़े लोगों के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अच्छे शासन का वादा करता हूं, इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
केरल का नया मुख्यमंत्री बनने जा रहे सतीशन ने कहा कि वो अपने दोनों नेताओं (वेणुगोपाल और चेन्निथला) से जूनियर हैं. उन्होंने कहा कि उनके वरिष्ठ नेताओं ने इस शानदार जीत के लिए बहुत काम किया है. केसी वेणुगोपाल का नाम लिए बिना सतीशन ने कहा कि कांग्रेस महासचिव (संगठन) के रूप में उन्होंने चुनाव में बहुत मदद की.यह उनका राज्य है, वह केरल से सांसद हैं.मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे तीसरे नेता रमेश चेन्निथला का नाम लेते हुए सतीशन ने कहा कि वो चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे. वो लंबे समय से मेरे नेता रहे हैं और मैंने उनके साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि आज पार्टी ने मुझे केरल का नेतृत्व करने के लिए चुना है.
ये भी पढ़ें: ग्रेट वॉल से टेंपल ऑफ हेवन तकः जहां मिलते रहे अमेरिका-चीन के राष्ट्राध्यक्ष और बदलती रही दुनिया की तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं