- उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के कारण पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर में ढकी हुई है
- प्रशासन बर्फ हटाने और सेवाएं सुचारू बनाने के लिए तीव्र प्रयास कर रहा है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो
- पुलिस और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस बर्फबारी के बीच भी लगातार गश्त कर धाम परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं
मौसम इस बार कुछ अजीब ही रंग दिखा रहा है, भले ही गर्मी का मौसम धीरे-धीर अपने पीक की ओर बढ़ना शुरू हो गया हो. लेकिन उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इन दिनों भारी बर्फबारी के कारण पूरी घाटी सफेद चादर में ढकी हुई है. रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम इन दिनों बर्फ की मोटी परत से ढका हुआ है. दृश्य भले ही बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहे हों, लेकिन मौसम ने फिलहाल हालात काफी चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं.
#WATCH | Uttarakhand: Due to persistent snowfall in Kedarnath, the shrine is currently covered in a heavy mantle of white. Although the scenery is breathtaking, it has impacted the pace of pre-yatra arrangements.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
The Rudraprayag administration is working tirelessly to clear the… pic.twitter.com/coOSbslJUM
ये भी पढ़ें : चार धाम यात्रा से पहले बर्फबारी से मुसीबत! बद्रीनाथ-केदारनाथ में काम रुका, होटल-रिजॉर्ट वाले भी परेशान
बर्फ की चादर में लिपटी केदार घाटी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं उसमें साफ दिख रहा है कि पूरे के पूरे केदारनाथ में बस बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है. इस मनमोहक नजारे को देखकर कोई भी खुश हो उठेगा. नजारा ऐसा है कि जिधर नजर आ जा रही है उधर बस बर्फीली पहाड़ियां ही दिख रही है. ऐसे कठिन मौसम में भी उत्तराखंड पुलिस और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं. पूरे धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं. लगातार हो रही बर्फबारी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरे क्षेत्र में अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है.
र्फबारी से चारधाम यात्रा पर असर
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. उसके काम पर भी बर्फबारी का सीधा असर पड़ा है. पिछले महीने के आखिर में खबर आई थी वहां पर मौसम की वजह से काम रुका हुआ है, इसकी वजह भारी बर्फबारी है. आपको बता दें कि 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इसके साथ ही 23 को हेमकुंड साहिब के भी कपाट खोले जाएंगे.
ये भी पढ़ें : VIDEO: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं