विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

अमेरिका के टेक्सास में कश्मीरी पंडितों ने मनाया ज्येष्ठ अष्टमी उत्सव

ऑस्टिन और डलास जैसे विभिन्न शहरों के 200 से अधिक परिवार ह्यूस्टन पहुंचे और उन्होंने हिंदू पूजा सोसायटी मंदिर में पूजा अर्चना की.

अमेरिका के टेक्सास में कश्मीरी पंडितों ने मनाया ज्येष्ठ अष्टमी उत्सव
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑस्टिन:

अमेरिका के टेक्सास में कश्मीरी पंडितों ने पूरे भक्ति भाव के साथ ज्येष्ठ अष्टमी पर्व मनाया. यह देवी रागन्या से जुड़ा धार्मिक पर्व है. ऑस्टिन और डलास जैसे विभिन्न शहरों के 200 से अधिक परिवार ह्यूस्टन पहुंचे और उन्होंने हिंदू पूजा सोसायटी मंदिर में पूजा अर्चना की. इस उत्सव के लिए मंदिर में खासतौर पर सजावट की गई थी.

‘टेक्सास कश्मीरी बिरादरी' के अध्यक्ष अमित रैना ने कहा कि टेक्सास में कश्मीरी हिंदू समुदाय बहुत जीवंत और एकजुट है. उन्होंने कहा, ‘‘ हम हर साल शिवरात्रि, नवरेह और दिवाली जैसे तीन-चार प्रमुख त्योहार साथ मिलकर मनाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे बच्चे समृद्ध कश्मीरी सांस्कृतिक मूल्यों तथा लोकाचार को आत्मसात करें.''

ये भी पढ़ें : नई संसद के उद्घाटन के अवसर पर PM मोदी के भाषण का 'A to Z' सारांश

ये भी पढ़ें : 2000 के नोट बदलने के लिए पहचान पत्र दिखाने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाइकोर्ट ने की खारिज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmiri Pandits Celebrate Jyestha Ashtami Festival In Texas, USA, Kashmiri Cultural
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com