विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

श्रीनगर में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट टली, नई तारीखों का ऐलान जल्द

श्रीनगर (Srinagar) में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट (Investor Summit) फिलहाल टल गई है. इसकी तैयारी के लिए कम समय होने की वजह से इसे टाला गया है.

Also Read in
श्रीनगर में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट टली, नई तारीखों का ऐलान जल्द
प्रतीकात्मक फोटो.
  • श्रीनगर में होने वाली इनवेस्टर्स समिट टली
  • तैयारी का समय कम होने से टाली गई समिट
  • इनवेस्टर्स समिट की नई तारीखों का एलान जल्द
नई दिल्ली:

श्रीनगर (Srinagar) में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट (Investor Summit) फिलहाल टल गई है. इसकी तैयारी के लिए कम समय होने की वजह से इसे टाला गया है. नई तारीखों का ऐलान जल्द होगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. बता दें कि सरकार ने इस महीने की शुरुआत में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद राज्य में इस तरह के पहले वैश्विक आयोजन की घोषणा की थी.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- 'जितना ज्यादा वक्त जेल में बिताएंगे, चुनाव प्रचार के समय...'

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग) एनके चौधरी ने इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्हें यकीन है कि राज्य में एक महीने में स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि अगर मुझे इस पर विश्वास नहीं होता, तो मैं तारीखों की घोषणा नहीं करता. यह आयोजन श्रीनगर में आयोजित किया जाने वाले था. उम्मीद थी कि इस सम्मेलन में आठ देश हिस्सा लेंगे. 

जम्मू कश्मीर को लेकर कोर्ट, सरकार और सियासत में घमासान

केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता को खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था. राज्य के विशेष दर्जा के खत्म का मतलब था कि वहां के लोग संपत्ति, सरकारी नौकरियों और कॉलेज की सीटों पर विशेष अधिकार खो देंगे और उन्हें भी वैसा ही अधिकार होगा जैसा देश के दूसरे राज्यों के लोगों का.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बड़ा ऐलान- 2 से 3 महीने में 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से सरकार घाटी के हालात पर लगातार नजर बनाई हुई है. कश्मीर में धीरे-धीरे अब हालात भी सामान्य हो रहे हैं. स्कूल खोल दिए गए हैं, हालांकि छात्र अभी ज्यादा संख्या में स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं. वहीं इंटरनेट पर अभी भी रोक लगी हुई है. 

VIDEO: जम्मू कश्मीर को लेकर कोर्ट, सरकार और सियासत में घमासान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Investor Summit, Srinagar, Jammu Kashmir, Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com