विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

BCCI में जय शाह को पद मिलने की खबरों पर कार्ती चिदंबरम ने कसा तंज, लिखी यह बात

सौरव गांगुली के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने की खबरों के बीच दो और चयनों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है.

Also Read in
BCCI में जय शाह को पद मिलने की खबरों पर कार्ती चिदंबरम ने कसा तंज, लिखी यह बात
नई दिल्ली:

सौरव गांगुली के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने की खबरों के बीच दो और चयनों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का बोर्ड का सचिव और वित्त राज्य मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल का नया कोषाध्यक्ष बनना तय माना जा है. जय शाह के चयन पर कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कार्ति ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या होता अगर मैं बीसीसीआई सचिव चुन लिया जाता, जब मेरे पिता यूपीए सरकार में देश के गृहमंत्री थे. तब मैं बीसीसीआई का सचिन चुन लिया जाता, तब राष्ट्रवादी और भक्तगढ़ इस पर कैसे प्रतिक्रिया देते. 

p1vk4f

सौरव गांगुली को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया Tweet, बोले- BCCI अध्यक्ष बनते ही विराट कोहली की कप्तानी...

ऐसा कहा जा रहा है कि जय शाह का नाम गुजरात क्रिकेट एसोसिएसन की तरफ से आगे बढ़ाया गया है जबकि वह वहां किसी पद पर भी काबिज नहीं है. इसके कुछ उदाहरण कांग्रेस में भी देखने को मिलते हैं. अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएसन में पद पर काबिज हैं. बिहार के पूर्व गर्वनर और कांग्रेस के नेता डीवाई पाटिल के बेटे विजय पाटिल का नाम भी इस लिस्ट में आता है. 

हितों का टकराव: CoA ने किया Rahul Dravid का बचाव, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का उदाहरण दिया

वहीं कार्ति चिंदबरम के ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आने लगी, कुछ लोगों ने कार्ति का समर्थन किया तो कुछ इसका जवाब भी दिया. एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि शरद पवार, आज तक मुंबई क्रिकेट एसोसिएसन का हिस्सा हैं, लालू यादव बिहार क्रिकेट एसोसिएसन, कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला, राजस्थान में सीपी जोशी और मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विभिन्न पदों पर हैं, तो फिर सवाल सिर्फ जय शाह पर क्यों. 

Video: क्रिकेट संघों के पदों पर राजनेताओं के करीबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, Jaya Shah In BCCI, Karti Chidambaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com