विज्ञापन

कर्नाटक में बर्बरता का वीडियो वायरल, नशे में रॉड से किया हमला; पुलिस कर रही मामले की जांच

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में मंजूनाथ नामक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कर्नाटक में बर्बरता का वीडियो वायरल, नशे में रॉड से किया हमला; पुलिस कर रही मामले की जांच
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे पीड़ित शख्स के पैर पकड़ घसीट रहा है.
NDTV

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक बेहद बर्बर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह घटना रिप्पोनपेट क्षेत्र के पास स्थित गर्थिकेरे गांव की है. ये रिप्पोनपेट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. 

वीडियो में आरोपी  पीड़ित पर लगातार लोहे की रॉड से हमला करता दिखाई देता है. इसके बाद में उसके सिर पर पैर रखता हुआ भी नजर आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे पीड़ित शख्स के पैर पकड़ घसीट रहा है.

शराब के नशे में पीटा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गर्थिकेरे गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ 'एप्पल रघु' के तौर पर हुई है. उस पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में गांव के ही मंजूनाथ नामक व्यक्ति पर हमला किया. हमले में मंजूनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए शिवमोग्गा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे वजह क्या थी और घटना के समय वहां मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: '₹1 करोड़ दो, CM को मार दूंगा...', असम के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, हिरासत में 4 आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com