विज्ञापन

पत्नी को पीटा, फिर बीच सड़क कार से कुचलकर मार डाला, कर्नाटक में दरिंदगी की हदें पार

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक शख्स ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी. महाराष्ट्र के रहने वाले इस कपल के बीच तीर्थ यात्रा के दौरान रास्ते में झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह घटना घटी.

पत्नी को पीटा, फिर बीच सड़क कार से कुचलकर मार डाला, कर्नाटक में दरिंदगी की हदें पार
  • कर्नाटक के बल्लुरगा गांव के पास पति ने अपनी पत्नी को गाड़ी से बाहर धक्का दिया था
  • राहगीर ने वीडियो बनाया जिसमें पति अपनी पत्नी को जमीन पर पिटते हुए दिखाई दे रहा है
  • कुछ लोगों ने बीच में आकर शख्स को हमला करने से रोका और उसे कार में वापस बिठाया

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने सड़क के किनारे अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर उसके ऊपर SUV चढ़ा दी. अधिकारियों ने बताया कि अक्षय और उसकी पत्नी शैला गुरुवार सुबह तीर्थ स्थल गनागापुरा जा रहे थे. वे मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में सफर कर रहे थे. सुबह करीब 11 बजे, जब वे बल्लुरगा गांव के पास थे, तो पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई और अक्षय ने शैला को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया.

घटना का वीडियो भी आया सामने

वहां मौजूद किसी राहगीर द्वारा बनाए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शैला सड़क के किनारे ज़मीन पर पड़ी है और अक्षय उसके बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीट रहा है, जबकि शैला मदद के लिए चीख रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाड़ी से बाहर दे दिया धक्का

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और अक्षय को शैला पर हमला करने से रोककर, उसे वापस कार में बिठाने में मदद की. हालांकि कुछ ही मिनटों बाद, अक्षय गाड़ी को एक खेत की तरफ ले गया और अपनी पत्नी को फिर से गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया. इसके बाद उसने अपनी SUV उसके ऊपर चढ़ा दी. यह पूरी घटना भी कैमरे में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें: तेज आंधी ने अचानक बदला दिल्ली-NCR का मौसम, बारिश का भी अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

पुलिस कर रही जांच

कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अड्डुरु श्रीनिवासुलु ने बताया कि इस कपल की शादी को चार साल हो चुके थे और वे मूल रूप से महाराष्ट्र के बारामती के रहने वाले थे. शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हत्या की वजह अक्षय का वह शक हो सकता है कि शैला का किसी और के साथ अवैध संबंध था. एक अधिकारी ने बताया, 'हम इस मामले की और इससे जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. पति को हिरासत में ले लिया गया है.'

यह भी पढ़ें: तिजोरी नहीं, गुफाओं में बंद है देश का 'असली खजाना', मिडिल ईस्ट संकट के बीच कहां है पेट्रोलियम रिजर्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Karnataka Crime, Husband Kill Wife, Husband Wife Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com