विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2018

कर्नाटक: शपथ ग्रहण समारोह शुरू, BSP को मंत्रिमंडल में मिली जगह, 10 बातें

जेडीएस और कांग्रेस ने 12 मई के विधानसभा चुनाव के त्रिशंकु नतीजे आने के बाद राज्य में गठबंधन किया था. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल से मिले न्योते के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई थी

कर्नाटक: शपथ ग्रहण समारोह शुरू, BSP को मंत्रिमंडल में मिली जगह, 10 बातें
फाइल फोटो
नई दिल्ली:
  1. यह पहली बार है जब यूपी से बाहर किसी राज्‍य में बीएसपी के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है . बीएसपी के एकमात्र विधायक एन महेश भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे और इस शपथ ग्रहण समारोह में बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हुए हैं. 
  2. कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, कांग्रेस को गृह, स्वास्थ्य, राजस्व और कृषि जैसे विभाग मिलेंगे. वहीं , जद (एस) को वित्त, आबकारी , पीडब्ल्यूडी आदि विभाग मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियां कुछ विभागों को रिक्त रख सकती है.
  3. कांग्रेस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है लेकिन समझा जा है कि राहुल ने करीब 12 विधायकों की सूची को अपनी सहमति दे दी है, जिनमें शिवकुमार भी शामिल हैं.
  4. पार्टी अध्यक्ष एच डी देवगौडा ने कहा कि मंत्रिमंडल में सीटों और विभागों के बंटवारे को लेकर हमारे विधायकों के बीच कोई मतभेद नहीं है. दरअसल उन्होंने भावी मंत्रिमंडल का चयन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी आजादी दी. 
  5. कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को सुशासन कायम करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों से बैठक हुई. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को सलाह दी है कि वह राज्य के विकास और सुशासन देने के लिए मंत्रिमंडल के साथ सहयोग करें.
  6. राहुल के साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कर्नाटक में सम्भावित मंत्रियों के नामों एवं विभागों पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई.  
  7. उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जी परमेश्वर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात से पहले नयी दिल्ली में कहा , ‘वरिष्ठ या कनिष्ठ (विभाग आवंटन में) को वरीयता देने जैसी कोई चीज नहीं है.
  8. मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी और उप मुख्‍यमंत्री परमेश्वर ने 23 मई को अपने-अपने पद की शपथ ली थी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल वाजुभाई वला नये मंत्रियों को कल राजभवन में एक कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. 
  9. जेडीएस और कांग्रेस ने 12 मई के विधानसभा चुनाव के त्रिशंकु नतीजे आने के बाद राज्य में गठबंधन किया था. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल से मिले न्योते के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई थी लेकिन विश्वास मत का सामना किए बगैर ही 19 मई को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
  10. वहीं जेडीएस ने जयनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस सीट पर 11 जून को मतदान होना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Karnataka Cabinet, JDS, Congress, BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com