विज्ञापन
This Article is From May 12, 2018

कर्नाटक चुनाव : आज होने वाला मतदान तय करेगा 2019 का रास्ता, 10 बड़ी बातें

Karnataka Election: अभी तक आये ओपिनियन पोल की मानें तो इस बार लड़ाई यहां पर कांटे की है और जनता दल सेक्युलर यहां सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

कर्नाटक चुनाव : आज होने वाला मतदान तय करेगा 2019 का रास्ता, 10 बड़ी बातें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.
बेंगलुरु:
  1. वोटिंग 7 बजे से शुरू हो गया है और शाम 6 बजे तक चलेगा.  आज 224 में से 222 सीटों के लिये चुनाव होगा. एक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है.
  2. बंगलोर की राजेश्वरी विधानसभा सीट पर  भी मतदान रद्द कर दिया गया है. यहां पर एक घर से करीब 10,000 वोटर आईडी पाई गई हैं. बीजेपी ने इसको लेकर  कांग्रेस  पर आरोप लगाया है.  
  3. अगर कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारती है तो पार्टी के लिए 2019 में एनडीए के खिलाफ मजबूत गठबंधन बना पाने में सबसे बड़ी मुश्किल होगी. कांग्रेस की अभी पंजाब, पुदूचेरी और मिजोरम में सरकार है. 
  4. बीजेपी के लिये भी ये चुनाव काफी अहम है. अभी वह देश के 21 राज्यों में चला ही है और लगभग 70 फीसदी आबादी पर उसका शासन है. लेकिन दक्षिण में उसकी स्थिति कमजोर है जहां से 130 सांसद आते हैं.  
  5. बीजेपी ने कर्नाटक में साल 2008 से 2013 तक शासन किया है. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा. तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा को जेल तक जाना पड़ा था. 
  6. साल 2013 में हुये चुनाव के दौरान बीएस येदियुरप्पा  ने अलग पार्टी बना ली और कांग्रेस ने इसका फायदा उठाया और 122 सीटें जीतकर सरकार बना ली.
  7. बीजेपी ने एक बार फिर से येदियुरप्पा को सीएम पद का दावेदार बनाया है और वह शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं. 
  8. सीएम सिद्दारमैया चामुंडेश्वरी और बादामी से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस को दोनों ही सीटों पर बीजेपी और जेडीएस से कड़ी टक्कर मिल रही है. बदामी से बीजेपी ने कद्दावर नेता बी. श्रीरामुलू को मैदान में खड़ा किया है.
  9. कांग्रेस ने इस चुनाव में दलित, मुस्लिम और कुरुब वोटरों को लुभाने की कोशिश की है. कांग्रेस सरकार ने इस चुनाव को देखते हुये एक विवादित फैसला भी लिया है जिसमें उसने कर्नाटक का अलग झंडा बनाने का ऐलान किया है, इसके अलावा कन्नड़ भाषा पर जोर और लिंगायतों को अलग धर्म का दर्जा दिया है. 
  10. कर्नाटक की खास बात ये है कि साल 1985 से यहां किसी भी सरकार ने पांच साल बाद दोबारा वापसी नहीं की है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com