- बीजेपी ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं
- कांग्रेस ने बौखलाहट में बीजेपी नेताओं को पत्र लिखा
- कांग्रेस ने कहा, बीजेपी में गए लोगों की वापसी की कोशिश कर रहे
कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर जोड़तोड़ की कोशिश की वजह से आमने-सामने हैं. कांग्रेस-जेडीएस साझा सरकार में कद्दावर मंत्री डीके शिवकुमार का लिखा खुला खत इस बार विवाद की वजह बना है.
डीके शिवकुमार जिन्हें कर्नाटक में 'डी फेक्टो' मुख्यमंत्री माना जाता है, के एक पत्र की वजह से अब विवाद उठ खड़ा हुआ है. इस पत्र में लिखा है कि चेनपटना के बीजेपी नेताओं के लिए कांग्रेस के दरवाज़े खुले हैं. जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं वे जब चाहें पार्टी से जुड़ सकते हैं, वे लोग जो सामाजिक न्याय, विकास, धर्मनिर्पेक्षता में भरोसा रखते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जेडीएस-कांग्रेस साझा सरकार को गिराने की कोशिश के आरोप से घिरी बीजेपी को बैठे बिठाए बचाव का रास्ता मिल गया है. बीजेपी के प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने बौखलाहट में बीजेपी नेताओं को ये लिखा है. लेकिन इससे हमारी पार्टी को नुकसान नही पहुंचेगा.
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : कर्नाटक में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जेडी-एस में खींचतान शुरू
कांग्रेस लगातार बीजेपी पर 25 से 30 करोड़ रुपये देकर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी किसी भी तरह कर्नाटक में सरकार गिराने की फिराक में है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुण्डु राव ने कहा कि देखिए योगेश्वर पहले कांग्रेस में थे. वे कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में गए. हम इन लोगों की वापसी की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी की तरह ऑपरेशन कमला चलाकर विधायकों की ख़रीद-फ़रोक्त करना, ये सब नहीं.
VIDEO : जेडीएस ने कांग्रेस से कर्नाटक में मांगी आधी लोकसभा सीटें
दरअसल अब लोकसभा चुनावों का माहौल बनने लगा है. ऐसे में जेडीएस कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी उन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है जहां थोड़ी भी कमी दिख रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस तरह की खींचतान और भी देखने को मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं