विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान की तैयारी, कर्नाटक में येदियुरप्पा के बेटे पर क्या फिर दांव?

BJP State President Election: भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक के अलावा दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा में अपने नए अध्यक्ष चुनने जा रही है. पहला नंबर कर्नाटक का है और बाद में तीनों राज्यों का. हरियाणा में नए बीजेपी चीफ का चुनाव पंजाब चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

दिल्ली, हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान की तैयारी, कर्नाटक में येदियुरप्पा के बेटे पर क्या फिर दांव?
bjp president karnataka news
  • BJP कर्नाटक में नया प्रदेश चीफ चुनने जा रही है, केंद्रीय पर्यवेक्षक बेंगलुरु में वरिष्ठ नेताओं से सलाह ले रहे
  • वर्तमान कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं
  • हरियाणा, दिल्ली, त्रिपुरा और पंजाब में भी जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव कराए जाएंगे
नई दिल्ली:

बीजेपी अपना कर्नाटक में अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है. प्रदेश में जल्द ही अध्यक्ष को लेकर चुनाव होंगे. इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक बेंगलुरु पहुंच गए हैं. वहां के वरिष्ठ नेताओं से भी सलाह मशविरा किया गया है. यह माना जा रहा है कि मौजूदा कर्नाटक चीफ विजयेंद्र येदियुरप्पा दौड़ में सबसे आगे हैं. भाजपा इसके अलावा हरियाणा में भी अपना नया अध्यक्ष बनाएगी. इसके अलाव दिल्ली और त्रिपुरा में भी पार्टी नए बीजेपी चीफ का ऐलान कर सकती है. बंगाल, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी सांगठनिक बदलावों की तैयारी में जुट गई है.

कर्नाटक में कौन होगा नया अध्यक्ष, रेस में ये नाम

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्य के करीब पच्चीस वरिष्ठ नेताओं से उनकी राय जानी है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और संघठन सहसचिव शिव प्रकाश बतौर पर्यवेक्षक गए हैं. बताया जा रहा है कि वर्तमान अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा दौड़ में सबसे आगे हैं. इस साल नवंबर में उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितन नवीन भी 23 मई को बेंगलुरु जाएंगे. अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी. 

हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा के अध्यक्ष भी जल्द चुने जाएंगे

कर्नाटक का अध्यक्ष चुनने के बाद बीजेपी का अगला नंबर दिल्ली,त्रिपुरा और पंजाब पर भी है. पंजाब और भी खास हो जाता है क्योंकि वहां अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव हैं. सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के बाद इन तीन राज्यों को भी जल्दी ही अध्यक्ष मिल जाएंगे. बीजेपी हरियाणा और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पंजाब विधानसभा को ध्यान में रख कर करेगी. सूत्रों के अनुसार अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीतिक संदेश देने के हिसाब से इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- PM मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल के बयान पर सियासत तेज, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें- 'मिशन 2029' की तैयारी? केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के संकेत, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी चुनेंगे अपनी नई टीम
 

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
Executive Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka New Bjp Chief, Karnataka BJP Chief, Delhi New Bjp President, Haryana New Bjp President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com