- कांग्रेस के पास मंत्रिमंडल में 22 सीटें और जेडीएस के पास 12 सीटें की हैं
- कांग्रेस को गृह, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि और महिला बाल कल्याण विभाग मिले
- जेडीएस को वित्त एवं आबकारी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पर्यटन विभाग मिले
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य में जेडीएस कांग्रेस गठबंधन सरकार के पहले चरण के मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू के कम से कम नौ विधायकों को शामिल किया जाएगा. कुमारस्वामी ने मंत्रिमंडल के पहले चरण के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर यहां कहा, ‘मंत्रिमंडल विस्तार के पहले चरण में जद (एस) के आठ से नौ विधायकों को शामिल किया जाएगा. दो से तीन स्थान रिक्त होंगे.’
बेंगलुरु में दिखी विपक्षी एकता ने उपचुनावों में 'मुरझा दिया' BJP का कमल
उन्होंने मंत्रिमंडल में सीटों और विभागों के आवंटन को लेकर जेडीएस विधायकों के बीच किसी भी तरह के मतभेदों को भी खारिज किया और कहा कि पार्टी अध्यक्ष एचडी देवगौडा को अगले चरण के मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पूरी आजादी दी गई है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘मंत्रिमंडल में सीटों और विभागों के बंटवारे को लेकर हमारे विधायकों के बीच कोई मतभेद नहीं है. दरअसल उन्होंने भावी मंत्रिमंडल का चयन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी आजादी दे दी है.’
कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को सुशासन कायम करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘आज हमारी विधायकों से बैठक हुई. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को सलाह दी है कि वह राज्य के विकास और सुशासन देने के लिए मंत्रिमंडल के साथ सहयोग करें.’
केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी, थम नहीं रहा 'AAP' उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने का सिलसिला
गौरतलब है कि एक जून को गठबंधन समझौते के अनुसार कांग्रेस के पास मंत्रिमंडल में 22 सीटें और जेडीएस के पास 12 सीटें की हैं. कांग्रेस को गृह, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि और महिला बाल कल्याण विभाग मिले हैं, जबकि जेडीएस को वित्त एवं आबकारी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पर्यटन और परिवहन मंत्रालय दिए गए. दोनों दल गठबंधन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और निगरानी समिति गठित करने पर भी सहमत हुए. समिति का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया करेंगे जबकि जेडीएस के दानिश अली इसके संयोजक होंगे.
इस बीच, बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर राज्य के कांग्रेस नेता मंत्रियों की सूची और विभागों के आवंटन पर पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करने के लिए नई दिल्ली जा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं