विज्ञापन

बस से टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाइक सवार जिंदा जला, वीडियो देख रूह कांप उठेगी

Karnataka Accident: इस दर्दनाक घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं. घटना का वीडियो बहुत ही भयावह है. बाइक के बाद बस भी देखते ही देखते आग का गोला बन गई और धू-धूकर जलने लगी. वहीं बाइक सवार का शव इस दौरान बस में ही फंसा रहा.

बस से टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाइक सवार जिंदा जला, वीडियो देख रूह कांप उठेगी
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा.

कर्नाटक के विजयपुरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सामने से आ रही बाइक की KSRTC बस से भीषण टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल में इतनी तेज आग लगी कि बाइक सवार को वहां से निकलने का वक्त ही नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में वह जिंदा जल गया. दिल दहलादेने वाली यह घटना विजयपुरा जिले के सिंदगी तालुक में कन्नोल्ली टोल गेट के पास घटी. पहले बाइक सवार की आग में जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आग बस में भी फैल गई.

बस से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

गनीमत ये रही कि आग लगते ही ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री बस से उतरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. इस घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सफल रहे. दुख ही बात यह है कि बाइक सवार की जान नहीं बचाई जा सकी. उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

आग में जिंदा जला बाइक सवार

इस दर्दनाक घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं. घटना का वीडियो बहुत ही भयावह है. बाइक के बाद बस भी देखते ही देखते आग का गोला बन गई और धू-धूकर जलने लगी. वहीं बाइक सवार का शव इस दौरान बस में ही फंसा रहा. उनकी बाइक और कपड़े पूरी तरह जल चुके थे. हासदे की भयावहता को शब्दों में बयां भी करना भी मुश्किल है. मौके पर मौजूद लोगों की ये सब देखकर रूह कांप गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Bike Rider Burnt Alive, Bus Bike Collision Fire, Vijayapura, Karnataka Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com