कनार्टक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही राज्य में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं और नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कर्नाटक में चार बार विधायक रहे एटी रामास्वामी को बीजेपी में शामिल कराया. रामास्वामी दो बार कांग्रेस और दो बार जेडीएस से विधायक रह चुके हैं.
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में हमारी सरकार ने शानदार काम किया. उन्होंने कहा कि एटी रामास्वामी ने किसानों की आवाज उठाई है और वो कर्नाटक के विकास में भागीदार बनेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार रही है, ऐसे में उसकी ताकत दिखेगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
एटी रामास्वामी ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बीजेपी नेताओं ने मुझ पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित रहा.
रामास्वामी ने कहा कि मैं पैसे की ताकत का सताया हुआ हूं. मैंने एमएलए की टिकट के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की है और न ही मैं बड़ा पद चाहता हूं.
उन्होंने कहा कि मंगलौर के सरकारी जमीन पर कब्जा करने की मैंने शिकायत की है और कब्जा करने वाले लोग ताकतवर हैं. इसे लेकर मैं कल या परसों प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलूंगा.
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है. इसके तहत प्रदेश की 224 विधानसभा सीटो के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे.
ये भी पढ़ें :
* Karnataka Elections 2023: येदियुरप्पा के बेटे किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? पूर्व CM ने बताया प्लान
* VIDEO: जब बीच सड़क रोका CM बोम्मई का काफिला, डिक्की खोल तलाशी लेने लगे चुनाव अधिकारी
* कर्नाटक में सिद्धारमैया से कौन करेगा मुकाबला, पूर्व CM बी.एस. येदियुरप्पा ने दिया संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं