विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2011

करनाल में लिंग परीक्षण करते हुए डॉक्टर धराया

घटना शहर के पॉश इलाके सेक्टर-8 की है, जहां डॉ ब्रज शर्मा करनाल अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से अपना क्लिनिक चला रहा था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Karnal: हरियाणा के करनाल में गैर-कानूनी तरीके से लिंग जांच करने वाले एक डॉक्टर को पकड़ा गया है। घटना शहर के पॉश इलाके सेक्टर-8 की है, जहां डॉ ब्रज शर्मा करनाल अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से अपना क्लिनिक चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां गैर-कानूनी तरीके से लिंग जांच की जाती है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सिविल सर्जन की अगुवाई में एक टीम बनाकर यहां छापा मारा और डॉक्टर शर्मा और उनके एक सहयोगी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने क्लीनिक से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त की है। साथ ही पुलिस ने जांच के लिए आई एक महिला को भी हिरासत में लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिंग परीक्षण, भ्रूण परीक्षण, करनाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com