विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2011

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, लड़की समेत 5 घायल

शहर के कल्याणपुर इलाके में कथित रूप से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में संघर्ष के दौरान एक लड़की सहित पांच लोग घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर: शहर के कल्याणपुर इलाके में कथित रूप से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में संघर्ष के दौरान एक लड़की सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी कुशहर सौरभ ने बताया कि कल्याणपुर की आवास विकास कालोनी में रहने वाले ओम प्रकाश तिवारी ने शिकायत की थी कि उनकी 16 साल की बेटी को मोहल्ले का लड़का दीपक और उसके साथी स्कूल आते-जाते समय छेड़ते हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार देर रात तिवारी और उसका बेटा कुछ लोगों के साथ दीपक के घर पहुंचे और मारपीट की। इसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ तिवारी के घर पर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से पथराव में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तिवारी का आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने चाकू मारकर लड़की को घायल कर दिया। लड़की सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरभ का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कानपुर, छेड़छाड़, वारदात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com