हैदराबाद:
कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना ने रविवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर चुकीं शोबिता (32) का शव शयनकक्ष में साड़ी के सहारे छत के पंखे से लगाए गए फंदे से लटका मिला.
कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं शोबिता पिछले साल अपनी शादी के बाद से हैदराबाद में रह रही थीं. पुलिस ने कहा कि उनकी कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच की जा रही है. प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. गचीबोवली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kannada Film Actress, Shobhita Shivanna, Shobhita Shivanna Suicide