उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में NIA को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. NIA ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल 7वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय फरहद मोहम्मद के रूप में की गई है. NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहद मोहम्मद पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अटारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है. NIA ने फरहद को शनिवार को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी फरदह से पूछताछ कर रही है. इस हत्याकांड को लेकर पहले ही छह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कुछ दिन पहले टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों पर कोर्ट परिसर में हमला हुआ था. घटना उस समय हुई थी जब आरोपियों को कोर्ट से पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था. बता दें कि NIA ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की गई है. मामले के आरोपी और उनके दो साथी पुलिस के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर स्थित NIA कोर्ट में मौजूद थे. सभी चार आरोपियों को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत क्या है में भेज दिया गया था.
राजस्थान में 32 पुलिस अधिकारियों का तबादला, आलोचनाओं के बीच बदले गए उदयपुर के SP और IG
इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जांच अधिकारी के अनुसार ये दोनों आरोपी दूसरे विकल्प के तौर पर कन्हैयालाल की दुकान के पास खड़े थे. अगर रियाज और गौस कन्हैयालाल की हत्या नहीं कर पाते तो भी ये उनकी मदद करते. पुलिस के अनुसार इन दो आरोपियों ने ही मुख्य आरोपियों की घटनास्थल से भागने में मदद की थी. जांच अधिकारियों को मोहम्मद गौस का एक स्कूटर भी मिला था जो आगे चलकर इस मामले में बड़ा सबूत साबित हुआ. NIA के अधिकारियों ने शुरुआत में इस मामले के पीछे अंतरराष्ट्रीय लिंक होने की संभावना की तरफ भी इशारा किया था. हालांकि, इसे लेकर अभी भी जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं