विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

JNU Sedition case : चार्जशीट दाखिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा- दिल्ली पुलिस सबूत पेश करे

जेएनयू (JNU) नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

JNU Sedition case : चार्जशीट दाखिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा- दिल्ली पुलिस सबूत पेश करे
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)
  • 'चार्जशीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है'
  • 'मामले की सुनवाई तुरंत हो'
  • 'सरकार का पर्दफाशा होगा'
नई दिल्ली:

जेएनयू (JNU) नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अगर यह सच है तो दिल्ली पुलिस को इस मामले में सबूत पेश करना चाहिए. कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने एनडीटीवी से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले की त्वरित सुनवाई हो. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है. अज्ञात एफआईआर पर मेरी गिरफ्तारी की गई थी. कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हे्ं न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और कोर्ट में सरकार की साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा. गौरतलब है कि  दिल्ली पुलिस ने जेएनयू (JNU) मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट आज दाखिल कर दी है. 

JNU मामले में चार्जशीट दायर: 'कन्हैया कुमार ने भी लगाए देश विरोधी नारे, पुलिस के पास है भाषण का वीडियो'

ये चार्जशीट सेक्शन-124 A,323,465,471,143,149,147,120B के तहत  पेश की गई है. चार्जशीट में कुल 10 मुख्य आरोपी बनाए हैं जिसमें कन्हैया कुमार,उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य हैं. चार्जशीट में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, अनिर्बान भट्टाचार्य, उमर खालिद, सात कश्मीर छात्र और 36 अन्य लोग हैं. 

कन्हैया कुमार ने कहा- पीएम मोदी झूठी खबरों के 'विश्वकोष'

चार्जशीट के मुताबिक कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारे लगाए थे. गवाहों के हवाले से चार्जशीट में बताया गया है कि कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारे लगाए थे. पुलिस को कन्हैया का भाषण देते हुए एक वीडियो भी मिला है. इसके साथ ही कहा गया है कि कन्हैया को पूरे कार्यक्रम की पहले से जानकारी थी. चार्जशीट में जिन सात कश्मीरी छात्रों के नाम हैं, उनसे पूछताछ हो चुकी है.

राफेल मुद्दे को लेकर कन्हैया का पीएम मोदी पर हमला​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar Reaction On Charge Sheet, JNU Issue, JNU Sedition Case Chargesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com