फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है. कंगना को सीआईएसएफ (CISF) की एक महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया. वह जब दिल्ली जाने के लिए बोर्डिंग से पहले सुरक्षा जांच के लिए खड़ी थीं, उसी दौरान यह घटना घटी. आरोपी महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली पहुंचने के बाद कंगना ने कहा कि हमला करने वाली महिला कॉन्स्टेबल खुद को किसान आंदोलन का समर्थक बता रही थी. उन्होंने कहा कि वह पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद के माहौल को लेकर चिंतित हैं.
#BREAKING: फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को सीआईएएसफ की एक कर्मी ने थप्पड़ मार दिया.#kanganaRanaut #CISF #Chandigarh #Viral pic.twitter.com/7xHx7eEDtI
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2024
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
एनडीटीवी के रिपोर्टर गुरप्रीत के मुताबिक कंगना जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं, उसी दौरान उनसे साथ बदसलूकी की यह घटना हुई. बोर्डिंग से पहले उनकी तलाशी चल रही थी. कंगना किसानों के मुद्दे पर कुछ बात कर रही थीं, जिससे सीआईएसएफ की जवान उत्तेजित हो गई और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया.
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024
इस घटना के बाद बीजेपी सांसद का एक रेकॉर्डेड बयान सामने आया. उन्होंने इसमें कहा कि मैं सुरक्षित हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. घटना सुरक्षा जांच के दौरान हुई. महिला गार्ड मेरे पार होने का इंतजार कर रही थी. तभी वह साइड से आई और मुझे मारा. उसने अपशब्द कहने शुरू कर दिए. मैंने पूछा कि उसने मुझे क्यों मारा उन्होंने कहा कि मैं किसानों का समर्थन करती हूं. लेकिन मेरी चिंता यह है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है.
गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया से कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हुई है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उन्होंने चुनाव जीता है. कंगना ने मंडी से हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया.
मंडी से चुनाव जीतने के बाद कंगना ने क्या कहा था?
कंगना ने चुनाव जीतने के बाद था कि अब हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करेंगे. हर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं, जिसके अनुसार शुरुआत की जाएगी. कांग्रेस की सांसद और सरकार ने कई कामों को रुकवाया है. उनके बारे में विधायकों से बात करके रणनीति बनाई जाएगी. अब वह कहीं जाने वाली नहीं हैं. वह मंडी के लोगों से मिलती रहेंगी.
मीडिया से बात करने के अलावा, कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जनता को धन्यवाद दिया था. कंगना ने लिखा, ''समस्त मंडी वासियों को इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है. यह जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की. यह जीत है सनातन की, यह जीत है मंडी के सम्मान की.''
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं