अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बुधवार को इजरायली राजदूत नाओर गिलोन (Naor Gillon) से मुलाकात की और विश्वास जताया कि इजराइल (Israel) ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध'' में विजयी होगा. रनौत ने ‘एक्स' पर इजरायली राजदूत के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इजराइल के राजदूत के साथ इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा की.
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन जी के साथ मुलाकात हुई. आज पूरी दुनिया, खासकर इजराइल और भारत, आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Had a very soulful meeting with Israel's ambassador to Bharat Shri Naor Gilon ji.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 25, 2023
आज पूरी दुनिया, ख़ासकर इज़राइल और भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी जंग लड़ रहे हैं । कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुँची, तो मुझे लगा कि इज़रायल एम्बेसी आकर उन लोगो से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक… pic.twitter.com/syCkDxJCze
राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को अपनी भागीदारी का जिक्र करते हुए रनौत ने कहा, ‘‘कल जब मैं रावण दहन के लिए दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि मुझे इजराइल के दूतावास जाना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण और हमास जैसे आतंकवादियों को हरा रहे हैं.''
इस महीने की शुरुआत में हमास ने इजराइल पर हमला किया था, जिसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किए हैं. इस युद्ध में दोनों तरफ के सैकड़ों लोग मारे गए हैं.
अपनी आने वाली फिल्म ‘‘तेजस'' के प्रचार में जुटीं रनौत ने कहा, ‘‘जिस तरह से छोटे बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह दिल दहला देने वाला है. मुझे पूरी उम्मीद है कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजराइल विजयी होगा. उनके साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस' और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की.''
वहीं, गिलोन ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘कंगना रनौत से मुलाकात बहुत अच्छी रही, जो इजराइल को अपना समर्थन देने के लिए हमारे दूतावास में आईं. मैंने न केवल उनके प्रति बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और हमारे भारतीय मित्रों के प्रति भी आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा लड़ाई में उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया.''
फिल्म ‘‘तेजस'' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रनौत भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं