विज्ञापन

भूखे-नंगे लोग, मेरे एक पर्सेंट के बराबर भी नहीं... कंगना रनौत का आशुतोष राणा, तापसी समेत कई लोगों पर पलटवार

कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग फेल हैं. मीडिया में आने के लिए ये लोग मुझे गालियां देते रहते हैं ताकि चर्चा में आ जाएं. मैं इनकी भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी

भूखे-नंगे लोग, मेरे एक पर्सेंट के बराबर भी नहीं... कंगना रनौत का आशुतोष राणा, तापसी समेत कई लोगों पर पलटवार
  • अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बाबा रामदेव द्वारा महिला विरोधी टिप्पणी करने पर समाज को शर्मसार बताया
  • कंगना ने बाबा रामदेव सहित अन्य हस्तियों के निजी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की
  • उन्होंने कहा कि वे केवल उन लोगों की सलाह स्वीकार करेंगी जो उनसे अधिक सफल हैं और सम्मानित हैं
नई दिल्ली:

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर फिर से हमला बोला है. जेन जी आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद कंगना रनौत पर बाबा रामदेव ने बयान दिया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी है और निजी हमले भी एक-दूसरे पर कर रहे हैं. इसी को लेकर बाबा रामदेव ने रविवार को कहा था कि मैं क्या हूं, यह पूरा देश जानता है. इस बीच कंगना रनौत ने फिर से जवाबी हमला किया है. कंगना रनौत ने कहा कि जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है. उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है.

इसके अलावा कंगना रनौत ने कई और हस्तियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है. सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए. राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं. तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं. इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी... पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं. '

उन्होंने कहा कि ये लोग फेल हैं. मीडिया में आने के लिए ये लोग मुझे गालियां देते रहते हैं ताकि चर्चा में आ जाएं. मैं इनकी भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी. ये भूखे-नंगे लोग मुझ पर टिप्पणियां नहीं कर सकते. मैं उन्हीं लोगों की सलाह लूंगी, जो मुझसे ज्यादा सफल हैं. मैं ऐसे लोगों की कोई सलाह नहीं लूंगी. इसके आगे उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, उससे पूरा समाज शर्मसार है. वह सनातन के कपड़े पहनते हैं और उसके बाद भी जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे हर कोई हैरान और शर्मसार है. उन्हें महिलाओं पर ऐसी टिप्पणियां करने से पहले सोचना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut News, Kangana Ranaut News In Hindi, Kangana Ranaut News Updates, India News 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com