विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिल्ली में दो साल क्या रहा, प्रदूषण से मेरे आधे बाल उड़ गये

कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में प्रदूषण के घातक स्तर पर पहुंचने के लिये आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार को बुधवार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया.

Also Read in
कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिल्ली में दो साल क्या रहा, प्रदूषण से मेरे आधे बाल उड़ गये
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में प्रदूषण के घातक स्तर पर पहुंच जाने के लिये आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार को बुधवार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. इसके साथ ही, दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषित वातावरण के कारण महज दो साल के दौरान उनके सिर के आधे बाल झड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली में प्रदूषण घटाने के लिए एक्शन प्लान को SC की मंजूरी, डीजल और BS 6 गाड़ियों पर जनवरी में सुनवाई

उन्होंने आगामी 21 जनवरी को यहां "सक्षम साइक्लोथॉन" के आयोजन की घोषणा के कार्यक्रम में कहा, 'मैं दिल्ली में पिछले दो साल से रह रहा हूं. वहां के घातक प्रदूषण के कारण इस अवधि में मेरे सिर के आधे बाल उड़ चुके हैं.' बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने के लिये प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है. विजयवर्गीय, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं.

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में 21 जनवरी को आयोजित "सक्षम साइक्लोथॉन" में लगभग 25,000 साइकिल सवारों को जुटाकर नया रिकॉर्ड कायम करने का लक्ष्य तय किया गया है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र और 5 राज्यों की अहम बैठक, लिए गए अहम फैसले - 10 बातें

विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर साइकिल चलायेंगे. ईंधन संरक्षण और ऊर्जा के कुशल इस्तेमाल के महत्व के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पेट्रोलियम कन्जर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) आयोजित कर रहा है. इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन इस आयोजन में सहभागी है.

VIDEO: मुकाबला : सांसों में फैलता जहर, दिल्‍ली में दम घुटता है!
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Vijayvargiya, Delhi Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com