न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

कानून मंत्री रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.’’ कानून मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’’

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं.

नई दिल्ली:

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्विटर पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की.

वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मिश्रा के नाम की सिफारिश पिछले साल 13 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए की गई थी.

वर्ष 1961 में जन्मे न्यायमूर्ति मिश्रा पिछले साल दिसंबर में 61 साल के हो गए. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं.

कानून मंत्री रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.'' कानून मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.''

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह भी पढ़ें-
त्रिपुरा चुनाव : बीजेपी को और ज्यादा की उम्मीद, CPM कर रही वापसी की कोशिश : 10 प्वाइंट्स
एलएसी पर होगी नए सैनिकों की भर्ती, बनेंगी 47 नई चौकियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी