भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह खुशी और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पार्टी अपने उत्कर्ष पर पहुंची है, लेकिन इसके बावजूद यह समय बैठने का नहीं है. भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर नड्डा ने पार्टी को और आगे ले जाने के लिए एक पल भी ना बैठने का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक अपनी सरकारें बनाईं और जम्मू से लेकर केरल तक पार्टी ने अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने कहा कि आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है और 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है. नड्डा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में दोबारा सत्ता में भी लौटी है जबकि गुजरात में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उसने फिर से सत्ता में वापसी की है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
उन्होंने कहा कि हम सबके लिए खुशी का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी को उत्कर्ष की स्थिति में पहुंचाने में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व अहम है...पार्टी को एक लंबी छलांग लगाने में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व अहम है... यह हमारे लिए गौरव का विषय है, खुशी का विषय भी है। हमें यहां पर यह संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और आज संकल्प लेते हुए पार्टी को और आगे ले जाएंगे.''
नड्डा ने कहा कि आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि भारत की सेवा में करोड़ों कार्यकर्ता लगेंगे. अमृत काल को सफल बनाएंगे. 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा, इसके लिए हम पूरी ताकत लगाएंगे.'' इस कार्यक्रम से पहले नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का झंडा भी फहराया.
इससे पहले, नड्डा ने एक ट्वीट में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के 44वें 'स्थापना दिवस' पर हार्दिक शुभकामनाएं. अपने त्याग, श्रम व निःस्वार्थ सेवा से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय व सेवा के संकल्प से श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए हम सभी समर्पित हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं