विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

JNU प्रदर्शन: वरिष्ठ अधिकारियों को गलत तरीके से रोक कर रखने के आरोप में छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उपस्थिति अनिवार्य करने के आदेश से संबधित मुद्दों पर चर्चा को लेकर कुलपति से मुलाकात नहीं होने से नाराज कुछ छात्रों ने कल जेएनयू प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव किया था.

JNU प्रदर्शन: वरिष्ठ अधिकारियों को गलत तरीके से रोक कर रखने के आरोप में छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जेएनयू की फाइल फोटो
  • अधिकारियों को भवन से बाहर जाने से रोकने की घटना के एक दिन हुआ मामला दर्ज
  • छात्रों ने प्रशासनिक ब्लॉक का भी घेराव किया था
  • पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है
नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव करने और कई घंटों तक विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भवन से बाहर जाने से रोकने की घटना के एक दिन बाद आज दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की. उपस्थिति अनिवार्य करने के आदेश से संबधित मुद्दों पर चर्चा को लेकर कुलपति से मुलाकात नहीं होने से नाराज कुछ छात्रों ने कल जेएनयू प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव किया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली : जेएनयू के प्रोफेसर पर छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो रेक्टरों को प्रशासनिक ब्लॉक में गलत तरीके से रोके रखने के आरोप में जेएनयू छात्रों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गयी. बीते दिनों जेएनयू के एक प्रोफेसर पर अनिवार्य उपस्थिति के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था.

VIDEO: छात्रों को महंगे पड़े पकौड़े, लगा 20 हजार का जुर्माना
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दोनों पक्षों ने वसंत कुंज मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU Protest, JNU Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com