विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे JNU छात्रों पर कहर बनकर टूटी बारिश, तहस-नहस हुआ टेंट

JNU Students Hunger Strike: अपनी तमाम मांगों को लेकर जेएनयू के कई छात्र यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. देर रात हुई अचानक बारिश इन छात्रों पर कहर बनकर टूटी और टेंट पर लोहे का एक खंबा भी गिर गया.

भूख हड़ताल पर बैठे JNU छात्रों पर कहर बनकर टूटी बारिश, तहस-नहस हुआ टेंट
JNU में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्र

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पिछले कई दिनों से कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस भूख हड़ताल के दौरान इन छात्रों पर अचानक आफत टूट पड़ी और वो बाल-बाल बचे. दरअसल 11 अक्टूबर की रात आए तूफान और बारिश के चलते सड़क पर टेंट लगाकर बैठे इन छात्रों के ऊपर लोहे की एक भारी रॉड गिर गई, जिसमें छात्र धनंजय और किशन घायल हो गए. पिछले कई दिनों से ये तमाम छात्र जेएनयू के साबरमती टी पॉइंट पर बैठकर भूख हड़ताल कर रहे हैं. कुल 17 छात्र अपनी मांगों को लेकर इस भूख हड़ताल पर बैठे हैं. 

बारिश ने तहस-नहस कर दिया पूरा टेंट

JNUSU के तमाम पदाधिकारियों समेत बाकी छात्र संगठनों के छात्र इस भूख हड़ताल पर बैठे थे, तभी देर रात तेज बारिश और हवा चलने लगी, जिससे उनका टेंट पूरी तरह से तहस-नहस हो गया. बारिश के चलते छात्रों के बिस्तर भी पूरी तरह से भीग गए और उन्हें खुले में रात गुजारनी पड़ी. अचानक लोहे की रॉड गिरने से छात्रों की जान को खतरा हो सकता था, ये सब होने के बाद सभी को पूरी रात खौफ में बितानी पड़ी. 

Latest and Breaking News on NDTV

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे साथियों की हालत खराब होती जा रही है, लेकिन प्रशासन उनकी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रात को हुए हादसे में किसी छात्र की मौत हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? छात्रों का कहना है कि प्रशासन से कई बार बातचीत के बाद भी जब छात्रों की तमाम मांगों को नहीं माना गया तो उन्होंने सत्याग्रह का रास्ता चुना. 

क्या है छात्रों की मांग?

  • छात्रों की प्रमुख मांगों में पुराने हॉस्टलों की मरम्मत का मुद्दा शामिल है. इसके अलावा सड़कों को ठीक करने, हेल्थ सेंटर को दुरुस्त करने और लाइब्रेरी को बड़ा करने जैसे मुद्दे भी हैं. 
  • जेएनयू में पहले की तरह खुद का एंट्रेंस एग्जाम सिस्टम शुरू करने की मांग
  • पीएचडी पूरी होने तक छात्रों को हॉस्टल में ही रहने दिया जाए
  • ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए अलग हॉस्टल सुविधा
  • JNUSU का फंड रोके जाने का विरोध
  • यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए पुरानी कमेटी की वापसी
Latest and Breaking News on NDTV

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

फिलहाल जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी और तमाम छात्र अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता है, वो अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. 

यह भी पढ़ें | 12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड

यह भी पढ़ें | NEET PG काउंसलिंग राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU Students Hunger Strike, JNU Students Protest, JNUSU Hunger Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com