बिहार का दरभंगा मंगलवार सुबह एक कत्ल की खबर से दहल गया. वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन की निर्मम तरीके से उनके घर में ही हत्या कर दी गई. उनका शव जिस हालत में मिला, उसे देख जांच कर रही पुलिस भी हैरान है. पुलिस की मानें तो शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. गांववालों की मानें तो उन्होंने बताया कि हत्या इतनी बेहरमी से की गई है कि पेट से आंतें और चेहरे से आंखें बाहर आ गईं.
तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है. हालांकि अभी हत्या कैसे हुई और क्यों हुई? इस पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जानकारी के अनुसार- मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी जिस कमरे में सो रहे थे वहीं उन पर हमला किया गया. कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था. यह मुकेश सहनी का पैतृक आवास है, लेकिन सहनी के पिता आलीशान घर को छोड़कर ईंट के जर्जर घर में रहते थे. यहां उनके पिता अकेले ही रहते थे. यहां पास में ही मुकेश सहनी का बंगला है, लेकिन पिता उसमें नहीं रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतन सहनी बहुत सहज और सामाजिक व्यक्ति थे.
परिजनों ने क्या कहा?
परिजनों ने बताया कि रात में 11 बजे उनसे बात हुई थी. जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला तो लोगों के घर से पीछे जाकर देखा तो पता चला कि दरवाजा टूटा हुआ था. जब लोगों ने अंदर देखा तो अलमीरा भी टूटी पड़ी थी और अंदर शव क्षत- हालत में पड़ा था.
सहनी के परिवार में कौन-कौन?
जीतन सहनी के 2 बेटे हैं- मुकेश सहनी और संतोष सहनी, दोनों बेटे बाहर रहते हैं. जीतन सहनी गांव में स्थित घर में अकेले रहते थे. मुकेश सहनी की मां का निधन 8 साल पहले ही हो गया है. एक बेटी रिकूं सहनी है, जिनकी शादी पहले ही हो गई थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है.
इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं इस हत्या मामले पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरीके से उनकी हत्या की गई है, यह काफी दुखद घटना है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं.
कौन है मुकेश सहनी?
बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फिलहाल सहनी की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन के साथ है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सहनी भी बिहार से बाहर हैं.
ये भी पढ़ें:-
बिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में मिला शव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं