गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक'' टिप्पणी करने और ''अपमानजनक'' तरीके से पार्टी को छोड़ने को लेकर उन पर निशाना साधा है. मेवानी ने कहा कि हार्दिक पटेल की सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक सीधी पहुंच थी. मेवानी 2017 में बनासकांठा जिले के वडगाम से कांग्रेस के समर्थन से जीतकर निर्दलीय विधायक बने थे.
मेवानी ने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही. हालांकि, वह आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. मेवानी ने हार्दिक पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आपको कांग्रेस से दिक्कत होती तो आप सम्मानजनक तरीके से पार्टी छोड़ सकते थे. लेकिन, आपने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भाषा को इस तरह चुना जैसे कि आपका इस्तीफा पत्र भाजपा कार्यालय से बनकर आया हो.”
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मेवानी ने कहा, ‘‘आपकी टिप्पणी अमर्यादित थी. चर्चा में ‘चिकन सैंडविच' लाने की क्या आवश्यकता थी, क्या यह चर्चा का विषय है?'' हार्दिक पटेल ने इस्तीफा देते समय अपने पत्र में कहा था कि कांग्रेस के शीर्ष नेता अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहते थे और गुजरात में पार्टी के पदाधिकारी उनके लिए ‘चिकन सैंडविच' की व्यवस्था करने में अधिक रुचि रखते थे.
ये भी पढ़ें-
- दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी : रक्षा मंत्री सहित 11 फ्लाइट की गईं डायवर्ट - रिपोर्ट
- कैदी नंबर 241383, पटियाला की जेल में नवजोत सिद्धू का दिन कुछ इस तरह बीतेगा
- ज्ञानवापी मामले में ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने मामला जिला जज को किया ट्रांसफर
Video : नौकरी के बदले जमीन, लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने एक और मामला किया दर्ज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं