विज्ञापन

5 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे.... बोकारो के स्टील कारोबारी से विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी रंगदारी

Jharkhand News: गैंगस्टर अमन साहू एक एनकउंटर में मारा जा चुका है. लेकिन उसका गैंग अभी भी मलेशिया से ऑपरेट हो रहा है. अमन साहू के बाद इस गैंग को राहुल दुबे विदेश में बैठकर चला रहा है. उसकी के गुर्गों ने कारोबारी से रंगदारी मांगी है.

5 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे.... बोकारो के स्टील कारोबारी से विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी रंगदारी
कोरोबारी को जान से मारने की धमकी. (सांकेतिक फोटो)
  • मलेशिया में बैठे गैंगस्टर ने झारखंड के स्टील कारोबारी रितेश सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है
  • रितेश सिंह ने रंगदारी देने से इनकार किया, जिसके बाद गैंग ने उन्हें हत्या की धमकी दी है
  • बोकारो पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा प्रदान की जा रही है

मलेशिया में बैठे गैंगस्टर ने फोन पर झारखंड के स्टील कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है. रितेश सिंह ने रंगदारी देने से इनकार कर दिय. जिसके बाद गैंग उनको अंजाम भुगतने और हत्या की धमकी दी. मामले में झारखंड की बोकारो पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल कारोबारी रितेश सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी.

झारखंड के स्टील कारोबारी को जान से मारने की धमकी

बता दें कि गैंग ने किसी गुर्गे ने कारोबारी को कॉल कर कहा कि तुमने बहुत पैसा कमा लिया है. लोहा स्क्रैप और दारू का भी काम अच्छा चल रहा है. बॉस को तुमसे 5 करोड़ चाहिए और हम ये लेकर ही मानेंगे. चाहे आपका काम झारखंड में चल रहा है या नहीं हमको उससे कोई मतलब नहीं है. अगर काम करना है तो हमसे मैनेज करके ही करना पड़ेगा. साथ ही आगे कहा कि हमारी नजर आपके ऊपर ही है. याद रखना नहीं तो काली गाड़ी लाल कर देंगे.

कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी

गैंग ने कहा कि बॉस ने बोला है कि अगर तुम पैसा नहीं दोगे तो इसका अंजाम तुम्हारा परिवार भुगतेगा. धनबाद और रांची, रामगढ़ में पता कर लेना कि अमन साहू और राहुल दुबे कौन है. तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. गैंगस्टर ने धमकी देते हिुए कहा कि हमें बोकारो में एक बिजनेसमैन को मारना है, अब तुम वही टार्गेट हो. राउरकेला दूर नहीं है. बोकारो से इंतजार करो. तुम्हारे परिवार में कोई कम हो जाएगा तब तुमको अफसोस होगा. 

विदेश में बैठे गैंगस्टर ने किया धमकी भरा कॉल

बता दें कि गैंगस्टर अमन साहू एक एनकउंटर में मारा जा चुका है. लेकिन उसका गैंग अभी भी मलेशिया से ऑपरेट हो रहा है. अमन साहू के बाद इस गैंग को राहुल दुबे विदेश में बैठकर चला रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कारोबारी रितेश सिंह को सुरक्षा प्रदान की है और मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Gangster Threaten Call, Extortion Money Call, Aman Shahu Gang, Bokaro Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com