झारखंड के चाईबासा में एक इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़िता बीते गुरुवार को अपने एक दोस्त के साथ हवाई अड्डा की तरफ घूमने गई थी. वहां स्कूटी खड़ा कर दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और दोस्त के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व नगद छीन लिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इस मामले में अभी कई और लोगों की तलाश की जा रही है, इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह छापेमारी भी जारी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. फिलहाल वो चाईबासा में किराये का मकान लेकर रह रही थी. पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने पहुंच कर दी. इसके बाद से पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की. उधर, राज्य में अब इस घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना को कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है.
Watch : सीएम हेमंत सोरेन ने बिलकिस मामले में दोषियों की रिहाई पर उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं