झारखंड फ्लोर टेस्ट LIVE : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत सरकार ने सोमवार को विधानसभा से विपक्ष के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत जीत लिया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. निर्दलीय सदस्य सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. इससे एक दिन पहले रविवार को सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ने विशेष विधानसभा सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए अलग-अलग बैठकें भी कीं.
इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद विधायकों ने विश्वास मत हासिल करने का भरोसा जताया था. वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए यह आसान नहीं होगा. बहुमत परीक्षण के बाद अब सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होना भी तय माना जा रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झारखंड विधानसभा का गणित
झारखंड विधानसभा में मनोनीत सदस्य लगाकर कल 81 + 1 82 सदस्य है. वर्तमान में झारखंड विधानसभा में दलवार स्थिति इस प्रकार है-
इंडिया गठबंधन
- जेएमएम - 27
- कांग्रेस -17
- राजद - 1
- माले - 1
जेएमएम की सीता सोरेन ने इस्तीफा दे कर बीजेपी का दामन थाम लिया है, वही जेएमएम के दो विधायक नलिन सोरेन और जोबा मांझी सांसद बन गई है. जब को चमरा लिंडा और लोबिन हेमब्रेम पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े थे और पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.
एनडीए गठबंधन
बीजेपी 24
आजसू 3
एनसीपी 1
निर्दलीय 2
बीजेपी के दो विधायक मनीष जायसवाल और ढूल्लू महतो सांसद बन गए हैं, जबकि तीसरे विधायक जेपी भाई पटेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष लेकर कुल 77 सदस्य हैं ऐसे में बहुमत के लिए 39 विधायक चाहिए थे. लेकिन सोरेन के समर्थन में 45 वोट पड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं