विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

महिला कैदी के गायब हुए गहने, जेलर को पड़ गए लेने के देने

ओडिशा के कटक में एक महिला कैदी के जेल में जमा कराए गए सोने के गहने गायब हो गए, जिसके बाद जेल अधीक्षक ने उसे 1.9 लाख रुपये का मुआवजा देने पड़े.

महिला कैदी के गायब हुए गहने, जेलर को पड़ गए लेने के देने
  • ओडिशा के कटक जेल अधीक्षक ने महिला कैदी के गायब सोने के आभूषणों के लिए 1.9 लाख रुपये दिए
  • महिला ने जेल में प्रवेश के समय अपने गहने जमा कराए थे, जो जमानत पर रिहा होने के बाद नहीं लौटाए गए
  • महिला ने आठ फरवरी को स्थानीय थाने में जेल अधीक्षक के खिलाफ अपनी कीमती वस्तुओं पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी
कटक:

ओडिशा के कटक जिले की एक जेल के अधीक्षक ने बुधवार को एक महिला कैदी को 1.9 लाख रुपये का भुगतान किया, क्योंकि जेल में प्रवेश के समय जमा किए गए उसके सोने के आभूषण गायब पाए गए थे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कटक जिले के महांगा क्षेत्र की रहने वाली इस महिला ने पिछले साल 23 सितंबर को जेल में आने के दौरान अपने गहने जेल अधिकारियों के पास जमा करा दिए थे. उसे 23 दिसंबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन गहने नहीं पाए जाने पर उसे वापस नहीं दिए गए.

लगभग छह सप्ताह बाद, आठ फरवरी को वह स्थानीय थाने पहुंची और जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सुजीत कुमार राउला के खिलाफ अपनी कीमती वस्तुओं पर अनधिकृत रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. बाद में अधीक्षक ने लापता गहनों के मुआवजे के तौर पर महिला को 1.9 लाख रुपये दिए, जिसे अधिकारियों ने जेल नियमावली के प्रावधानों के विपरीत बताया. पैसा मिलने के बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली.

जेल महानिदेशक सुशांत नाथ ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गहने कैसे गायब हुए और किन परिस्थितियों में मुआवजा दिया गया.

ये भी पढ़ें:- ये पितृसत्ता है या नियम? सिंगल मदर के बच्चे पर नहीं थोपी जा सकती पिता की पहचान: बॉम्बे HC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Cuttack, Woman Prisoner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com