विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

कांची शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 82 वर्ष की आयु में निधन

कांची मठ के 69वें प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को देहावसान हो गया. कांची कोमकोटि पीठ के प्रमुख जयेंद्र सरस्वती स्वामिगल 82 वर्ष के थे.

कांची शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 82 वर्ष की आयु में निधन
कांची कोमकोटि पीठ के प्रमुख जयेंद्र सरस्वती स्वामिगल 82 वर्ष के थे...
  • जयेंद्र सरस्वती का निधन बुधवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम में हुआ
  • कांची मठ के 69वें प्रमुख थे 82-वर्षीय शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती
  • सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
कांची मठ के 69वें प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम में देहावसान हो गया. कांची कोमकोटि पीठ के प्रमुख जयेंद्र सरस्वती स्वामिगल 82 वर्ष के थे.

उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पिछले साल से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था.

कई स्कूलों, नेत्र चिकित्सालयों तथा अस्पतालों का संचालन करने वाले कांची कामकोटि पीठ की स्थापना पांचवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने की थी, तथा जयेंद्र सरस्वती इसी के मौजूदा प्रमुख थे. उन्हें 22 मार्च, 1954 को श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती स्वामिगल का उत्तराधिकारी घोषित कर श्री जयेंद्र सरस्वती की उपाधि दी गई थी.

जयेंद्र सरस्वती पर वर्ष 2004 में कांचीपुरम मंदिर के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में आरोपित किया गया था, लेकिन नौ साल बाद उन्हें तथा अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayendra Saraswathi, Kanchi Shankaracharya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com