विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 आतंकियों को किया ढेर

सुबह-सुबह सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी मिली कि यहां आतंकी छिपे हो सकते हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें 5 आतंकी ढेर हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 आतंकियों को किया ढेर
(फाइल फोटो)
कुलगाम:

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आधी रात के बाद शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक उन्हें कब्जे में नहीं लिया गया है.''

पहले आतंकियों का गढ़ होता था दक्षिणी कश्मीर 

बता दें कि एक वक्त में दक्षिणी कश्मीर लोकल आतंकी संगठन का गढ़ हुआ करता था. लेकिन अब वहां गिनती के आतंकी बचे हुए हैं और जो भी आतंकी बचे हैं, उन्हें ऑपरेशन ऑल आउट के तहत मार गिराया जाएगा. (इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Kulgam, Terrorist Encounter, Kulgam Terrorist Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com