विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2023

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गए.’’

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गए.''

सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist Killed In Kupwara, Kupwara Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com