- सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री का समर्थन मिलने पर वह उनका आभार जरूर जताते हैं
- उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने पर उनके दोस्त और कांग्रेस नेता उनसे नाराज हो जाते हैं
- उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की विशेष राज्य का दर्जा बहाल कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उनको समर्थन मिलता है तो वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताने में पीछे नहीं हटते. सीएम उमर ने कहा," मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो जम्मू-कश्मीर के लिए किसी अच्छे काम के लिए शुक्रिया अदा न करूं. जहां भी मुझे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री का समर्थन मिलता है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं."
पीएम की तारीफ करता हूं तो दोस्त नाराज हो जाते हैं
सीएम उमर ने कहा कि इस वजह से कभी-कभी उनके दोस्त, जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद उनसे थोड़े नाराज हो जाते हैं. उनको ये बात पसंद नहीं आती जब वह प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं या उनके बारे में अच्छी बातें कहते है. लेकिन ठीक है वह मेरे दोस्त हैं, तो आपस में तू-तू-मैं-मैं का सिलसिला चलता रहता है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने ये बात जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कही. इसके साथ ही उन्होंने ये भी दोहराया कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
उमर ने कब-कब की पीएम मोदी की तारीफ?
बता दें कि जून 2025 में जब पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल और अंजी पुल का लोकार्पण किया था तो उस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि जो काम अंग्रेज नहीं कर सके, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया है. साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में ही इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी. उन्होंने कहा था कि इस पुल के बनने से जम्मू कश्मीर का सामान देश के अन्य हिस्सों में आसानी से पहुंच पाएगा. 1 अगस्त 2025 को जब सीएम उमर गुजरात दौरे पर पहुंचे थे, तब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा बनाए गए हैं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने इसे नए भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं